Courtesy: X (@ImTanujSingh)
चेन्नई: आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेपॉक के ग्राउंड में भिड़ंत हो रही है. हालांकि इस मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन शनिवार को अपने शानदार शतक को दोहरा नहीं सके, फिर भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है. पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाने वाले सैमसन जीटी के खिलाफ महज 11 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इसके बावजूद संजू ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड का हिस्सा बन गए हैं.
बता दें संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.उन्होंने कागीसो रबाडा द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए.
सैमसन ने यह उपलब्धि 3,555 गेंदों में हासिल की.एबी डी विलियर्स (3,288 गेंदें) और डेविड वार्नर (3,554 गेंदें) के बाद वह ऐसा करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं. इतना ही नहीं बल्कि भारतीयों में ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह सबसे तेज खिलाड़ी हैं.
🚨RECORD ALERT :
— RAJAT (@RajatJain) April 26, 2026
Sanju Samson has JUST smashed 5,000 career runs in the TATA IPL — the 10th player EVER to join this elite club in the league’s 19th season! 👑
The CSK star turned up in the CSK vs GT clash and etched his name forever.
From 184 matches: 5,000+ runs | Avg 31.83… pic.twitter.com/hVR9Da8S62
3288 - एबी डी विलियर्स
3554 - डी वार्नर
3555 - एस सैमसन
3620 - एस रैना
3688 - केएल राहुल
3691 - एमएस धोनी
रविवार को खेला जा रहा यह मुकाबला सीएसके के घरेलू मैदान चेपॉक पर खेला जा रहा है. जिसमें शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. आर्टिकल लिखे जाने तक चेन्नई सुपर किंग्स ने मेहमान टीम को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया है. मैदान पर जीटी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल टीम को जीत दिलाने के इरादे से उतरेंगे.