menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026: GT ने तोड़ शुभमन गिल की इंजरी पर चुप्पी, सामने आया बड़ा अपडेट; इस दिन जॉइन कर सकते हैं टीम

शनिवार को खेले गए गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें जीटी के कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने कारम टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि अब उनकी इंजरी को लेकर अपडेट सामने आया है.

Calendar Last Updated : 05 April 2026, 09:11 AM IST
Share:

अहमदाबाद: बीती शाम आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इन सबके बीच टीम को झटका तब लगा जब टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल इस अहम मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे.

अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में उनकी गैरमौजूदगी टीम पर भारी पड़ी और 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को हार का सामना करना पड़ा. गिल की कमी बल्लेबाजी और रणनीति दोनों में साफ तौर पर महसूस हुई. गिल की अनुपस्थिति में टीम की कमान राशिद खान ने संभाली थी. 

इंजरी के कारण मैच का हिस्सा नहीं थे शुभमन गिल 

शनिवार को गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आरआर के खिलाफ मुकाबले में अपनी टीम के साथ मैदान पर नहीं उतरे थे. बल्कि उनकी जगह टीम की कमान राशिद खान को सौंपी गई थी. मैच के बाद राशिद ने बताया कि गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ये मैच नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और जल्द उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही है.

गिल की चोट और फिटनेस अपडेट

टीम के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने गिल की फिटनेस को लेकर पॉजिटिव साइन दिए हैं. उन्होंने बताया कि गिल को पहले भी गर्दन में मोच और हाल ही में ऐंठन की समस्या हुई थी, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. टीम मैनेजमेंट को भरोसा है कि वह अगले मैच तक फिट हो सकते हैं.

अगले मैच पर नजर

गुजरात टाइटन्स का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है. टीम के लिए यह मैच बेहद अहम होगा, और ऐसे में गिल की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है. उनकी मौजूदगी टीम के संतुलन को बेहतर बनाती है.

मैथ्यू हेडन ने की तारीफ

इस बीच, टीम के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन ने गिल की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि गिल की सोच स्पष्ट है और वह खेल को गहराई से समझते हैं. खासकर बड़े मंच पर उनका आत्मविश्वास उन्हें एक अलग स्तर पर ले जाता है.

हेडन के मुताबिक, गिल नई पीढ़ी के ऐसे खिलाड़ी हैं जो आत्मविश्वास और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखते हैं. हालांकि, उनकी सबसे बड़ी खासियत टीम के प्रति समर्पण है. वह व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा टीम की सफलता को प्राथमिकता देते हैं, जो उन्हें एक बेहतर लीडर बनाता है.

सम्बंधित खबर

Recent News