menu-icon
The Bharatvarsh News

Police Encounter: मोबाइल स्नेचिंग के दौरान छात्रा की मौत, पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, वीडियो आया सामने

Police Encounter: छात्रा से मोबाइल फोन लूटने के आरोपी जीतू को पुलिस ने आज मुठभेड़ में मार गिराया. इस बीच पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि बदमाश करीब पांच सेकेंड तक ऑटो के साथ बाइक चलाते हुए कीर्ति से लूटपाट कर रहे हैं. एक सेकंड से भी कम […]

Calendar Last Updated : 30 October 2023, 03:58 PM IST
Share:

Police Encounter: छात्रा से मोबाइल फोन लूटने के आरोपी जीतू को पुलिस ने आज मुठभेड़ में मार गिराया. इस बीच पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि बदमाश करीब पांच सेकेंड तक ऑटो के साथ बाइक चलाते हुए कीर्ति से लूटपाट कर रहे हैं. एक सेकंड से भी कम समय में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों से कीर्ति संघर्ष करती रही.

घटना का वीडियो आया सामने

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश कैसे कीर्ति से लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे है. जिसमे व्यक्ति कुछ सेकंड तक ऑटो में बैठी कीर्ति से लूटपाट करने की कोशिश कर रहे हैं. बदमाशों द्वारा कीर्ति के गले से चैन खीचें जाने के दौरान 5 सेकंड तक कीर्ति बदमाशों से झूझती हुईं दिखाई दी. लूट में सफल ना होने के दौरान एनकाउंटर में मारे गए जितेंद्र ने उसको ऑटो से खींच कर गिराया और मोबाइल लूट कर भाग गया.

वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश करीब पांच सेकेंड तक ऑटो के साथ बाइक चलाते हुए कीर्ति से लूटपाट कर रहे हैं. एक सेकंड से भी कम समय में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों से कीर्ति पांच सेकंड तक संघर्ष करती रहीं. लूट में असफल होते देख मुठभेड़ में मारे गए जितेंद्र ने उसे ऑटो से खींच लिया और उसका मोबाइल फोन लूटकर भाग गए.

घटना के 50 घंटे बाद कीर्ति ने तोड़ा दम

एनएच-9 पर बेखौफ लुटेरों का शिकार बनी बीटेक छात्रा कीर्ति का लगभग 50 घंटे तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई. ऑटो से गिराए जाने की वजह से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

सम्बंधित खबर

Recent News