menu-icon
The Bharatvarsh News

15 साल के वैभव संग विराट की जोड़ी? श्रीसंत ने BCCI से की बड़ी अपील, फैंस हुए एक्साइटेड

पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से अपील की है कि 2028 ओलंपिक क्रिकेट में विराट कोहली और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग जोड़ी के रूप में मौका दिया जाए.

Calendar Last Updated : 10 June 2026, 02:56 PM IST
Share:

नई दिल्ली: साल 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. करीब 100 साल बाद क्रिकेट को फिर से ओलंपिक का हिस्सा बनाया गया है. ऐसे में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं. भारत को भी इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विराट और वैभव की जोड़ी की वकालत

एस श्रीसंत का मानना है कि ओलंपिक क्रिकेट में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीनियर और जूनियर का यह मिश्रण भारतीय टीम को और मजबूत बना सकता है. श्रीसंत के मुताबिक विराट का अनुभव और वैभव का आक्रामक अंदाज टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

टी20 से रिटायर हो चुके हैं विराट

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा. इसके बावजूद श्रीसंत ने बीसीसीआई से अपील की है कि विराट को ओलंपिक टीम में शामिल किया जाए. उनका कहना है कि विराट की फिटनेस और अनुभव अभी भी टीम के लिए बेहद अहम हैं.

वैभव सूर्यवंशी बने नई सनसनी

महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हाल के समय में भारतीय क्रिकेट में नई सनसनी बनकर उभरे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उनके दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम और एशियन गेम्स के लिए भी चुना गया है. क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि वैभव आने वाले समय में टीम इंडिया के बड़े स्टार बन सकते हैं.

ओलंपिक गोल्ड पर भारत की नजर

लॉस एंजिल्स ओलंपिक में केवल छह टीमें क्रिकेट इवेंट में हिस्सा लेंगी। ऐसे में भारत के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका होगा. फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई विराट कोहली को दोबारा टी20 टीम में मौका देती है या नहीं, लेकिन श्रीसंत के बयान ने जरूर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है.

सम्बंधित खबर

Recent News