menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026: ईशान के सामने 'विराट' चुनौती, जानें RCB-हैदराबाद की ताकत और प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत दिखाई दे रही है. टीम के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी है, जो पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जानी जाती है.

Calendar Last Updated : 28 March 2026, 06:01 PM IST
Share:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने में कुछ ही घंटों का समय बचा है. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी. सीजन के पहले ही मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है.

पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. अब टीम इस बार अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की नजर लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने पर होगी.

हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत दिखाई दे रही है. टीम के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी है, जो पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जानी जाती है. इनके अलावा ईशान किशन की मौजूदगी टीम को और संतुलन देती है. पिछले सीजन में इन खिलाड़ियों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई मैचों में विरोधी टीमों को दबाव में डाला था.

ईशान किशन की तूफानी पारी

अगर पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो हैदराबाद ने पिछले सीजन में बेंगलुरु के खिलाफ एक मुकाबले में 231 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. उस मैच में ईशान किशन ने नाबाद 94 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि, उस हार के बाद बेंगलुरु ने वापसी करते हुए खिताब जीत लिया था.

आरसीबी की संतुलित टीम

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. टीम में विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. हालांकि, जोश हेजलवुड और नुवान तुषारा की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बन सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

RCB: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, कुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी व रसिक सलाम डार.

इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर/सुयश शर्मा

SRH: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल व जीशान अंसारी.

सम्बंधित खबर

Recent News