menu-icon
The Bharatvarsh News

तूफान के 24 घंटे बाद कटक SCB में आग से 10 ICU मरीज जिंदा जले, मौके पर पहुंचे सीएम मांझी

कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से करीब दस लोगों की मौत हो गई.

Calendar Last Updated : 16 March 2026, 08:31 AM IST
Share:

कटक: ओडिसा के कटक से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से करीब दस लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इसके अतिरिक्त, बताया जा रहा है कि दस मृतकों में से सभी मरीज ट्रॉमा केयर के आईसीयू में भर्ती थे. हालांकि अभी तक घटना की अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

यह घटना रविवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले में आए भीषण तूफान के एक दिन बाद हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए, साथ ही 200 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए.

घटना के समय 15 मरीज आईसीयू में थे भर्ती

आग लगने के समय करीब 15 मरीज आईसीयू में भर्ती थे. इनमें से अधिकांश मरीज वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, जिसके कारण आग लगने के तुरंत बाद उन्हें स्थानांतरित करना मुश्किल हो गया. सूत्रों के अनुसार, निकासी प्रक्रिया के दौरान कई मरीजों की मौत हो गई. घटना के बाद अब सभी मरीज खौफ में हैं.

बता घटना रात के करीब 2.59 बजे मिली और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. मेडिकल कॉलेज में दमकल सेवा के लिए एक समर्पित इकाई है, जिसने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई की. कटक फायर स्टेशन के दमकलकर्मियों को भी सूचना दी गई और वे आग बुझाने और बचाव कार्यों में सहायता के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे.

परिजनों को मिलेंगे 25 लाख रुपये

इस बीच मरीजों का हाल चाल लेने के लिए ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी मेडिकल कॉलेज  अस्पताल पहुंचे. मांझी ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. अस्पताल में मरीजों की हालत का जायजा लेने के बाद मांझी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. 

सम्बंधित खबर

Recent News