menu-icon
The Bharatvarsh News

आगरा में मंदिर से लौटते समय पेड़ से टकराई बोलेरो, मासूम समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत; परिजनों ने लगाया ये आरोप

आगरा के चित्राहट क्षेत्र में बोलेरो के पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा कैला देवी दर्शन से लौटते समय हुआ. कई लोग घायल हैं और कुछ सामान चोरी होने के आरोप भी सामने आए हैं.

Calendar Last Updated : 20 March 2026, 10:32 AM IST
Share:

आगरा: गुरुवार देर रात आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र में एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी. राजस्थान के मशहूर कैला देवी माता मंदिर की तीर्थयात्रा से लौट रहे एक परिवार की आगरा-इटावा हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक विशाल पेड़ से जा टकराई. 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में 70 साल के सेना के एक रिटायर्ड जवान और उनकी तीन साल की मासूम पोती शामिल हैं.

कब हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना के रिटायर्ड जवान 70 साल के कामता प्रसाद जो इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के नगला बार के रहने वाले थे, अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान के करौली में लगने वाले कैला देवी मेले में दर्शन करने गए थे. परिवार के सदस्य दो अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर घर लौट रहे थे. 

गुरुवार रात करीब 11:00 बजे जब उनकी बोलेरो चित्राहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर रोड पर पहुंची, तो ड्राइवर ऋषि का अचानक गाड़ी से नियंत्रण हट गया. तेज रफ्तार बोलेरो सड़क से उतर गई और सीधे सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई.

कैसे हुआ हादसा?

ठीक पीछे दूसरी गाड़ी में आ रहे परिवार के सदस्यों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो वे डर के मारे चीख पड़े. उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और वहां मौजूद लोगों की मदद से गाड़ी के मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की जी-तोड़ कोशिश शुरू कर दी. 

किन-किन लोगों की हुई मौत?

इस भयानक सड़क दुर्घटना ने इटावा और औरैया के दो परिवारों को गहरे जख्म दिए हैं. मृतकों की पहचान 70 वर्षीय कामता प्रसाद, 35 साल के उनके बेटे देवेंद्र, उनकी बहू सीमा और उनकी तीन साल की मासूम पोती, आराध्या के रूप में हुई है. 20 साल के औरैया निवासी ऋषि जो बोलेरो चला रहा था, उसकी भी इस दुर्घटना में जान चली गई. वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया था. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकाला.

इस बीच गंभीर रूप से घायल 22 साल की रोशनी, 20 साल की अवनीश, 13 साल का आदित्य और ऋषभ को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

मृतकों के परिजनों ने क्या लगाया आरोप?

दुर्घटना के बाद, मृतकों के परिजनों ने एक गंभीर आरोप भी लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि वह यात्रा और तीर्थयात्रा के लिए अपनी जेबों में काफी मात्रा में नकद और कुछ कीमती सामान लेकर चल रहे थे, जिनमें से कुछ भी दुर्घटनास्थल पर की गई तलाशी के दौरान नहीं मिला.

सम्बंधित खबर

Recent News