menu-icon
The Bharatvarsh News

पारिवारिक विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार, आरोपी गिरफ्तार

बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं.

Calendar Last Updated : 09 March 2026, 08:47 AM IST
Share:

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में आपसी झगड़े के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पीड़ित और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी ने खाना खाते समय अचानक अपने भाई पर हमला कर दिया, जिससे उसके सीने, सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं. 

उसे दर्जनों टांके लगे और शुरुआती इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. हमले के दौरान छोटे भाई की पत्नी भी बीच बचाव करने पहुंची. आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई. दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है.

आरोपी के खिलाफ क्या लिया गया एक्शन?

घटना की सूचना मिलते ही कालिंजर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

SP पलाश बंसल ने क्या बताया?

SP पलाश बंसल के मीडिया सेल ने बताया कि कालिंजर थाना इलाके में दो भाई आपस में कहासुनी के बाद भिड़ गए, जिसमें कुल्हाड़ी से हमला हुआ, जिसमें पीड़ित और उसकी पत्नी घायल हो गए. सूचना मिलने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है.  केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

महाराजगंज से भी आई पारिवारिक कलह की घटना

पारिवारिक कलह की ऐसी ही एक घटना महाराजगंज के नौतनवा से भी सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली. किसी अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो तीनों मृत मिले. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने के मिर्जापुर गांव के रहने वाले अमरेश कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नौतनवा थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में किराए के मकान में रहते थे. उनकी पत्नी वंदना SSB की 66वीं बटालियन में क्लास IV कर्मचारी हैं. अमरेश बेरोजगार थे और घर पर बच्चों की देखभाल करते थे. उनकी पत्नी रविवार सुबह 6 बजे ड्यूटी के लिए निकल गईं.

थोड़ी देर बाद चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो कंचन, अमरेंद्र और अमरेश मृत मिले. कमरे की दीवार पर एक नोट मिला जिसमें पत्नी के किसी दूसरे आदमी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया था. ASP सिद्धार्थ ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की वजह से ऐसा लग रहा है. शवों को कब्जे में ले लिया गया है और जांच चल रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News