menu-icon
The Bharatvarsh News

ओखला में 8 साल की मासूम के साथ तीन लड़कों ने किया दुष्कर्म, तीनों नाबालिगों गिरफ्तार

दिल्ली के ओखला से एक आठ साल की बच्ची के साथ का दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.

Calendar Last Updated : 16 March 2026, 10:17 AM IST
Share:

नई दिल्ली: दिन-प्रतिदिन भारत की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अब दिल्ली के ओखला से एक आठ साल की बच्ची के साथ का दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला में आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार हुआ है. 

12-13 साल लड़कों ने किया दुष्कर्म

आज के समय में अगर हम यह कहें कि लोगों से मानवता खत्म होती जा रही है तो यह गलत नहीं होगा, केवल बड़े ही नहीं बल्कि आज-कल के बच्चों के अंदर से भी नैतिकता और मासूमियत खत्म होती जा रही है. 

दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दिल्ली के ओखला में एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है. इतना ही नहीं, गंभीर बात तो यह है कि ये अपराध करने वाले आरोपी महज 12 से 13 साल की उम्र के तीन लड़के हैं.

पुलिस ने घटना की पुष्टि

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) हेमंत तिवारी ने इस घटना की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने अभी घटना का कोई भी विवरण साझा करने से मना कर दिया है. वहीं बताते चलें कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

मां ने दर्ज कराई शिकायत

इस पूरे मामले से पीड़िता की मां ने पुसिस को अवगत कराया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में शनिवार को एक महिला की ओर से फोन आया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पड़ोस के तीन नाबालिग लड़कों ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया है. 

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई. अधिकारी ने बताया, 'लड़की ने बताया कि आरोपी लड़के उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने शनिवार को उसका यौन उत्पीड़न किया. उसने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके कपड़े उतार दिए और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की. उन्होंने उसे धमकी दी थी कि वह यह बात किसी को न बताए.'

डॉक्टर ने की रेप की पुष्टि

गौरतलब है कि मामला सामने आने के बाद पीड़ित बच्ची को जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां पर जहां डॉक्टर ने पुष्टि की कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था. 

इसके बाद लड़की को उसकी मां के साथ परामर्श के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया और तीनों आरोपी लड़कों को भी पूछताछ के लिए लाया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

सम्बंधित खबर

Recent News