menu-icon
The Bharatvarsh News

रील बनाने के चक्कर में गई जान! 120 km/h की रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

गुजरात के जेतपुर में एक युवक इंस्टाग्राम के लिए रिल शूट करने के चक्कर में इतनी रफ्तार से गाड़ी चला रहा था कि गाड़ी नियंत्रण में करना उसके मुश्किल हो गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. जिसके बाद चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

Calendar Last Updated : 15 March 2026, 03:56 PM IST
Share:

नई दिल्ली: गुजरात के जेतपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है. तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया की दिवानगी ने युवक की जान ले ली. इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के चक्कर में घटना हुई. 

बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ ही मिनट पहले चालक ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी पोस्ट किए थे. यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट करने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े करती है.

नियंत्रण खोने से हुई दुर्घटना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हादसा शनिवार को जेतपुर में हुआ, जहां तेज गति से दौड़ हुई हुंडई वरना कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई. कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार चला रहे युवक की पहचान अवध तिवारी के रूप में हुई है. बताया गया कि वाहन लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा था. 
 
दुर्घटना के बाद अवध तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद उनके मित्र देवराज गोसाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

हादसे से पहले बनाया जा रहा था वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार कार की पिछली सीट पर बैठा एक व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. इस वीडियो में तिवारी को एक हाथ से मोबाइल फोन पकड़े हुए रील बनाते और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग संभालते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान कार तेज गति से सड़क पर दौड़ रही थी.

एक दूसरा वीडियो क्लिप भी सामने आ रहा है जिसमें सामने की सीट पर बैठा युवक तेज रफ्तार कार का वीडियो बनाता हुआ नजर आया. इन वीडियो से साफ पता चलता है कि वाहन तेज गति से चल रहा था और उसमें बैठे लोग उस पल को रिकॉर्ड करने में व्यस्त थे.

एक अन्य यात्री की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में एक और यात्री अक्षय प्रवीणभाई वाघेला भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में जारी है. उनकी स्थिती की कोई जानकारी नहीं है.

सम्बंधित खबर

Recent News