जिम से निकलते ही बरसाई ताबड़तोड़ 8 गोलियां, चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या

बुधवार को चंडीगढ़ में 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह पर उस समय हमला किया गया, जब वह जिम से निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे. कार में बैठने के दौरान उन पर गोलियों से हमला कर दिया गया.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.  जिम के बाहर हुई इस गोलीबारी में एक प्रॉपर्टी डीलर की जान चली गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. 

बुधवार को चंडीगढ़ में 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह पर उस समय हमला किया गया, जब वह जिम से निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे. कार में बैठने के दौरान उन पर गोलियों से हमला कर दिया गया. हालांकि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और उन्हें घेर लिया.  इसके बाद एक हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. 

कैसे हुआ हमला

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चरणप्रीत सिंह अपनी स्कॉर्पियो कार चलाने ही वाले थे कि तभी हमलावरों ने उन पर करीब आठ गोलियां दाग दीं.  हमले के दौरान उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन कई गोलियां लगने के कारण वह कार की सीट पर ही गिर पड़े. 

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों के अनुसार, गोली लगने के कारण स्थिति बेहद गंभीर थी. जिस कारण इनकी मौत हो गई थी. 

हमलावरों की पहचान करना है चुनौती

अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना के बाद हमलावरों की पहचान करना मुश्किल है. घटना के समय हमलावरों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है.  पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है. 

गैंग कनेक्शन की आशंका

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें कथित तौर पर गैंगस्टर लकी पटियाल ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.  हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अब पुलिस मामले की हर पहलू से जांच जारी है. 

लगातार बढ़ रही घटनाएं

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में शहर में यह दूसरी गोलीबारी की घटना है.  इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के पास एक छात्र नेता पर हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. हालांकि भले ही वह सुरक्षित बच गए हों लेकिन इन घटनाओं ने शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. 

Tags :