menu-icon
The Bharatvarsh News

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर छलनी से क्यों देखा जाता है पति का चेहरा, जानिए इसके पीछे का महत्व

Karwa Chauth 2023: इस बार करवा चौथ का पर्व 1 नवंबर यानी कल बुधवार को मनाया जाएगा. सुहागन महिलाएं इस व्रत को बहुत बेसब्री से इंतजार करती है. इस त्योहार में चांद की पूजा करने के बाद छलनी से चांद को देखा जाता है और उसके बाद पति का मुंह देखा जाता है. लेकिन क्या […]

Calendar Last Updated : 31 October 2023, 05:54 PM IST
Share:

Karwa Chauth 2023: इस बार करवा चौथ का पर्व 1 नवंबर यानी कल बुधवार को मनाया जाएगा. सुहागन महिलाएं इस व्रत को बहुत बेसब्री से इंतजार करती है. इस त्योहार में चांद की पूजा करने के बाद छलनी से चांद को देखा जाता है और उसके बाद पति का मुंह देखा जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि, छलनी से ही महिलाएं अपने पति का मुंह क्यों देखती है अगर नहीं तो चले जानते हैं.

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रतिवर्ष आता है. साथ ही इस दिन चंद्रमा को छलनी से देखने की बेहद खास परंपरा है जिसका पालन लंबे समय से किया जा रहा है तो चलिए जानते हैं.

करवा चौथ पर महिलाएं क्यों छलनी से पति और चंद्रमा का करती है दर्शन?

  • करवा चौथ वाले दिन चंद्रमा को बिना किसी आड़ से नहीं देखना चाहिए. क्योंकि इसे शास्त्रों में वर्जित माना गया है. कहा जाता है कि, इस दिन किसी न किसी की आड़ में ही चंद्रमा का दर्शन करना चाहिए.
  • इसके अलावा यह भी कहा जाता है की, छलनी में देखते है तो उसमें सैकड़ों छेद होत है वैसे ही अगर महिलाएं करवा चौथ पर छलनी से पति का मुंह देखती है तो पति की उम्र सैकड़ों होती है. इसलिए इस दिन चंद्रमा और पति को छलनी से दर्शन किया जाता है.

सम्बंधित खबर

Recent News