menu-icon
The Bharatvarsh News

Shaniwar: शनिवार के दिन शनि देव के प्रकोप से बचने के उपाय, मंत्र जाप से मिलेंगे फायदे

Shaniwar: शनिवार का दिन न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव को पूरी तरह समर्पित है. इस विशेष दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए भक्त अनेक प्रकार के उपाय करते हैं. वहीं जिनके ऊपर शनि देव की असीम कृपा होती है. उन व्यक्तियों के काम में कभी बाधा नहीं आती है. अगर […]

Calendar Last Updated : 23 September 2023, 06:46 AM IST
Share:

Shaniwar: शनिवार का दिन न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव को पूरी तरह समर्पित है. इस विशेष दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए भक्त अनेक प्रकार के उपाय करते हैं. वहीं जिनके ऊपर शनि देव की असीम कृपा होती है. उन व्यक्तियों के काम में कभी बाधा नहीं आती है. अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ है तो,आपको प्रत्येक कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ता है. परन्तु हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे मंत्र जिनके जाप से आप शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं.

शनि देव के मंत्र

1- ॐ शं शनिश्चराय नम:

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना के समय इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए. जिसके बाद शनि देव की असीम कृपा आप पर बरसती है. जबकि मंत्र जाप के कुछ खास नियम भी होते हैं. वहीं मंत्र का जाप करने के लिए शनिवार के दिन सुबह स्नान कर लें, काले वस्त्र पहनें, फिर पास के शनि मंदिर जाकर तिल या सरसों के तेल का दान करें. इसके उपरांत मंत्र का जाप करना शुरू करें.

2- शनि देव का तांत्रिक मंत्र

अगर शनि की दशा का असर होतो ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप आवश्यक है.

1- सुखद व सफल जीवन के लिए मंत्र

2- अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया.

3- दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर.

4- गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च.

5- आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्.

6- शनि देव महाराज का वैदिक मंत्र का उच्चारण.

7- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये.

8- शनि देव का एकाक्षरी मंत्र.

9- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः

शनिवार के दिन सुबह-शाम 108 बार इस मंत्र का जाप करने से शनि देव आपसे कभी नाराज नहीं होते हैं.

1- ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम.

2- साढ़ेसाती के प्रभाव से बचने का शनि मंत्र

3- ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नःऊँ शं शनैश्चराय नमः.

4- उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात.

5- ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌.

6- शनि देव के मंत्रों से मिलेगा लाभ.

शनि के मंत्रों का जाप करना शनिवार के दिन विशेष फलदायक साबित होता है. जिसके करने से पद, धन, यश, सम्मान में उन्नति होती है. सारे लोग जानते हैं कि शनि देव कर्म, न्याय,अर्थ, धर्म के प्रतीक कहे जाते हैं. शनि मंत्र का उच्चारण आपके जीवन में वैभव, धन संपत्ति,मोक्ष फलदायी है. इसके साथ शनि चालीसा भी अधिक लाभ देने वाला होता है. जिसकी वजह से शनि के अशुभ प्रभावों में कमी आती है. वहीं ढैया एवं साढ़े साती के दुष्प्रभाव से राहत मिलती है.

सम्बंधित खबर

Recent News