menu-icon
The Bharatvarsh News

Surya Arghya Benefits: सूर्य देव को सुबह उठकर जल देने के फायदे

Surya Arghya Benefits: हिन्दू धर्म में सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति सूर्यदेव को अर्घ्य समर्पित करता है उसके यश, तेज और ऊर्जा में वृद्धि होती है। सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर मुँह करके सूर्यदेव को जल देना चाहिए। कहा जाता है कि […]

Calendar Last Updated : 18 June 2023, 07:31 PM IST
Share:

Surya Arghya Benefits: हिन्दू धर्म में सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति सूर्यदेव को अर्घ्य समर्पित करता है उसके यश, तेज और ऊर्जा में वृद्धि होती है। सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर मुँह करके सूर्यदेव को जल देना चाहिए।

कहा जाता है कि सूर्य देव ही ऐसे देवता हैं जो नियमित रूप से भक्तों को दर्शन देते हैं और सूर्यदेव की ऊर्जा से ही ये समस्त प्रकृति पुष्पित पल्लवित हो रही है। हर रोज़ सूर्यदेव को जल चढ़ाने का शास्त्रों में खास महत्त्व बताया गया है।

सूर्यदेव को जल समर्पित करते समय कुछ खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए। जल चढ़ाते समय आपका शरीर शुद्ध होना आवश्यक है अतः स्नानादि के बाद ही सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। सूर्यदेव को जल चढ़ाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए और सूर्योदय को जल अर्पित करना चाहिए। जल में लाल फूल या रोली का प्रयोग करें।

जानिए वैज्ञानिक कारण

वैसे तो सनातन धर्म में जितनी भी आध्यात्मिक कर्म होते उनके पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक कारण अवश्य पाया जाता है। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के पीछे भी एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक कारण है। सुबह सूर्य की रोशनी में सबसे ज्यादा विटामिन डी होता है। जब हम सूर्यदेव के सामने सीधी जल की रेखा छोड़ते हैं और हमारे सामने से जल नीचे की ओर गिरता है तो सूर्य की किरण जल से टकराकर हमारे शरीर पर पड़ती हैं। इससे ऊर्जा के सातों रंग विटामिन्स और शरीर के लिए फायदेमंद तत्वों के साथ सीधे हमारे शरीर पर आते हैं। अत: रोज सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस तरह की कोई भी मान्यता और जानकारी के लिए Thebharatvarshnews.com पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी अथवा मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

सम्बंधित खबर

Recent News