menu-icon
The Bharatvarsh News

बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी को मजबूत करने के लिए बनाई रणनीति, विपक्ष पर लगाए ये आरोप

UP News: बसपा अपना जनाधार वापस पाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. बसपा ने देश भर में अपना जनाधार वापस पाने के लिए नई रणनीति बनाई है. मायावती ने कहा कि संविधान बचाओ जैसे मुद्दों को उठाकर विपक्षी पार्टीयो ने गुमराह किया.

Calendar Last Updated : 24 June 2024, 10:48 AM IST
Share:

UP News: बीएसपी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में शामिल पदाधिकारियों को देश भर में गहन सदस्यता अभियान चलाने के आदेश दिया है. बसपा ने सदस्यता शुल्क को 200 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके. इस बैठक के बाद पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की बुकलेट देकर वापस भेजा गया. इसके पहले मायावती ने पदाधिकारियों से कहा कि जिन राज्यों आने वाले समय में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां लोकसभा चुनाव की गलतियों को दोहराना नहीं है. बसपा हर स्तर पर मजबूत करना है. 

 जो उचित नहीं

देश के वर्तमान राजनीतिक हालत को देखते हुए पार्टी के लोगों को सचेत व हमेशा तैयार रहने की जरूरत है. बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि चुनाव में किसी ना किसी मुद्दे को लेकर विशेषकर गरीब वह कमजोर वर्गों के लोग गुमराह होकर अपनी एक मात्र हितैषी पार्टी बसपा को नुकसान पहुंचा कर शोषण करने वाली पार्टी को सत्ता में आसीन करा देते हैं, जो उचित नहीं है.

 बसपा को मजबूत बनाए

इस पर लोगों को विचार विमर्श करना चाहिए और हर बार गुमराह नहीं होना चाहिए. हर स्थिति का मुकाबला करके अपने हित में बसपा को मजबूत बनाए और खुद के पैरों पर खड़े होना होगा. मायावती ने कहा कि इस बार विपक्षी पार्टियों द्वारा चुनाव में संविधान बचाओ जैसे तमाम मुद्दों को लेकर किए गए गलत प्रचार से गुमराह होने की वजह से बसपा पार्टी को जबरदस्त नुकसान हुआ है. आगे आने वाले चुनाव में फिर से ऐसा नुकसान न हो.

सम्मानित भी नहीं किया

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि जिस पार्टी ने संविधान सभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर को आने से रोकने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए थे, वह अब संविधान बचाने की बात कैसे कर सकती है. कांग्रेस पार्टी ने तो बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि देकर सम्मानित भी नहीं किया था.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News