menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली में ये सड़कें रहेंगी शाम 5 बजे से बंद, घर या ऑफिस से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर!

दिल्ली में आज सड़कें शाम 5 बजे से बंद रहेंगी. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखने और उसी के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करने की अपील की है.

Calendar Last Updated : 19 February 2026, 04:57 PM IST
Share:

नई दिल्ली: AI इम्पैक्ट समिट 2026 का गुरुवार को चौथा दिन है. इस बड़े इवेंट की वजह से राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक सिस्टम में खास बदलाव किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खास ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की है. इस दौरान भारत मंडपम और एयरपोर्ट के आसपास VVIP मूवमेंट की वजह से कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस ने जनता से की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देख लें और उसी के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें. इससे बेवजह की भीड़ और परेशानी से बचने में मदद मिलेगी. जिन लोगों को इन इलाकों में जाना है, वे अपने समय का खास ध्यान रखें और हो सके तो दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें.

खास सावधानी बरतने की सलाह

एडवाइजरी के मुताबिक, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, 30 जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड जैसी मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. ये सड़कें कुछ समय के लिए ब्लॉक या डायवर्ट की जा सकती हैं. इसलिए, इन रास्तों पर यात्रा करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

सुझाए गए दूसरे रास्ते

लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई दूसरे रास्ते भी सुझाए हैं. यात्री सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. APJ अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, बारापुला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, पार्लियामेंट मार्ग, के. कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड, वंदे मातरम मार्ग, NH-48, राव तुला राम मार्ग, पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड और UER-II या NH-48 की सर्विस रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आम जनता के लिए जरूरी सुझाव

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता के लिए कुछ जरूरी सुझाव भी दिए हैं. लोगों से कहा गया है कि वे प्रभावित रास्तों से बचें, अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और घर से थोड़ा एक्स्ट्रा समय लेकर निकलें. साथ ही ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और लेन डिसिप्लिन बनाए रखें. सभी नागरिकों के सहयोग से ही ट्रैफिक सिस्टम स्मूद रह सकता है और किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है.

सम्बंधित खबर

Recent News