menu-icon
The Bharatvarsh News

स्पेसएक्स के शेयर धड़ाम! एक दिन में एलन मस्क को 56 अरब डॉलर का झटका, फिर भी कायम है बादशाहत

एलन मस्क की स्पेसएक्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है, जो हाल ही में आईपीओ के बाद पहली बार हुआ है. बुधवार को बाजार बंद होने तक स्पेसएक्स के शेयर लगभग 5% तक गिर गए. यह गिरावट पिछले तीन दिनों से जारी लगभग 50% की तेजी पर भी विराम लगा दिया है.

Calendar Last Updated : 18 June 2026, 09:44 AM IST
Share:

नई दिल्ली: एलन मस्क की स्पेसएक्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है, जो हाल ही में आईपीओ के बाद पहली बार हुआ है. बुधवार को बाजार बंद होने तक स्पेसएक्स के शेयर लगभग 5% तक गिर गए. यह गिरावट पिछले तीन दिनों से जारी लगभग 50% की तेजी पर भी विराम लगा दिया है.

मस्क को लगा झटका

एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि शेयरों में आई इस अचानक गिरावट का सीधा असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है. मस्क को महज एक ही दिन में 56.4 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा. यह गिरावट इतनी बड़ी है कि भारत के कई शीर्ष अरबपतियों की कुल जीवनभर की नेटवर्थ भी इसके आगे कम पड़ जाए. इसके बावजूद मस्क की बादशाहत बरकरार है, उनके पास अभी भी 1.26 खरब डॉलर की विशाल संपत्ति है और इस साल में उनकी नेटवर्थ में 640 अरब डॉलर का उछाल आ चुका है.

एमेजॉन से नीचे खिसकी वैल्यूेशन

स्पेसएक्स का मार्केट कैप करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर पर टिका हुआ है, लेकिन इस मामूली गिरावट की वजह से कंपनी वैश्विक वैल्यूएशन की रेस में एमेजॉन से नीचे खिसक कर दुनिया की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. शेयर अब भी अपने $135 के आईपीओ प्राइस से 42% ऊपर ट्रेड कर रहा है.

जानें इसके पीछे की वजह

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे दो मुख्य कारण हैं मुनाफावसूली और वैश्विक आर्थिक दबाव. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भले ही इस बार ब्याज दरें स्थिर रखीं, लेकिन साल के अंत तक 'रेट हाइक' के संकेत दे दिए हैं. इसके अलावा, बाजार में स्पेसएक्स के केवल 4.2% शेयर ही ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं, जिससे शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव हो रहा है. जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में जब लॉक-इन पीरियड खत्म होगा और अंदरूनी निवेशक अपने शेयर बेचेंगे, तो स्टॉक पर दबाव और बढ़ सकता है.

रिटेल निवेशकों के सिर चढ़कर बोला जादू

गिरावट के बाद भी खुदरा निवेशकों के बीच स्पेसएक्स को लेकर गजब का क्रेज है. आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के बाद से स्पेसएक्स में रिटेल निवेशकों की दैनिक खरीदारी एनवीडिया, अल्फाबेट, एमेजॉन, मेटा और प्रमुख ईटीएफ फंड्स की कुल संयुक्त खरीदारी के बराबर रही है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि जहां लोग स्पेसएक्स को हाथों-हाथ ले रहे हैं. वहीं इसी दौरान मस्क की दूसरी दिग्गज कंपनी टेस्ला में करीब 6.1 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली देखने को मिली है.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News