मार्च में आई बैंक छुट्टियों की बाढ़! होली से लेकर ईद तक दस से ज्यादा दिन बंद रहेंगे ब्रांच

नए महीने में अगर आप बैंक के किसी काम का कोई प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे. मार्च में अलग-अलग त्योहारों और क्षेत्रीय पर्वों के कारण कई शहरों में बैंक निर्धारित दिनों पर बंद रहेंगे.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: फरवरी का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. इसके बाद मार्च के सुनहरे महीने का आगमन हो जाएगा. नए महीने में अगर आप बैंक के किसी काम का कोई प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे. 

मार्च में अलग-अलग त्योहारों और क्षेत्रीय पर्वों के कारण कई शहरों में बैंक निर्धारित दिनों पर बंद रहेंगे. ऐसे में अपने बैंक शाखा जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख ले, ताकि आपको बेवजह चक्कर न लगाना पड़े.

यहां जाने मार्च में बैंक की छुट्टियां

2 मार्च – होलिका दहन

कानपुर और लखनऊ में होलिका दहन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

3 मार्च – होली से जुड़े पर्व

बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और विजयवाड़ा में होली, धुलंडी और डोल जात्रा के कारण बैंक बंद रहेंगे.

4 मार्च – होली की छुट्टि

अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग और शिमला में होली के कारण बैंक का अवकाश रहेगा.

13 मार्च – चापचर कूट

आइजोल में इस स्थानीय पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे.

 17 मार्च – शब-ए-कद्र

जम्मू और श्रीनगर में 17 मार्च को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

19 मार्च – क्षेत्रीय नववर्ष व नवरात्र

गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, सजीबू नोंगमपनबा और नवरात्र के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में 19 मार्च को छुट्टी रहेगा.

 20 मार्च – ईद-उल-फित्र/जुमत-उल-विदा

जम्मू, श्रीनगर, कोची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में जुमत-उल-विदा के कारण बैंक बंद रहेंगे.

21 मार्च – रमजान ईद/सरहुल

कोच्ची, विजयवाड़ा, तिरुवनंतपुरम और शिमला को छोड़कर अधिकांश शहरों में बैंक अवकाश रहेगा.

26 मार्च- राम नवमी

राम नवमी के कारण अहमदाबाद, ऐजवाल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला में बैंक बंद रहेंगे.

27 मार्च- राम नवमी (चैते दसाईं)

भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा में चैते दसाईं के कारण बैंक रहेंगे. 

31 मार्च- महावीर जयंती 

 31 मार्च को अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नै, बेलापुर, बेंगलुरु, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, नागपुर, नई दिल्ली, रांची में बैंक का अवकाश रहेगा.

Tags :