menu-icon
The Bharatvarsh News

ममता बनर्जी को लगी गहरी चोट, TMC ने पोस्ट कर दी जानकारी, PM मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई हैं. टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी की फोटो जारी करते हुए ये जानकारी दी है.

Calendar Last Updated : 14 March 2024, 10:45 PM IST
Share:

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई हैं. टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी की फोटो जारी करते हुए ये जानकारी दी है. साथ ही ट्वीट कर लिखा गया कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है. आगे लिखा कि पार्टी की ओर से जो फोटो जारी की गई है उसमें ममता बनर्जी अस्पताल में बेड में लेटी हुई दिख रही है और उनके माथे से खून निकल रहा है. फिलहाल उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका उपचार चल रहा है. 

मिली जानकारी के मुताबिक इस दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सचिवालय नबात्र गई थी. वहां से एकडलिया गयीं. जहां स्वर्गीय सुब्रत मुखोपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया. सूत्रों के हवाले से इसके बाद ममता घर चली गईं. आज उनका कोई और कार्यक्रम नहीं था. बताया जा रहा है कि ट्रेड मिल पर चलते समय यह हादसा हुआ था. 

PM मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके उत्तर स्वस्थ को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा ''मैं ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.'' , "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दीदी के साथ हुई सड़क दुर्घटना से स्तब्ध और बहुत चिंतित हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 'बड़ी चोट' लगी है, बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि "हमें जानकारी मिली है कि उन्हें चोट लगी है... उन्हें आगे के इलाज के लिए कहीं और स्थानांतरित कर दिया गया है. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं..."

सम्बंधित खबर

Recent News