menu-icon
The Bharatvarsh News

धर्मेंद्र के निधन के बाद भी बनेगी अपने 2! मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, सुपरस्टार को समर्पित होगा पूरा प्रोजेक्ट

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है. उनकी लोकप्रियता और पर्दे पर उनकी अदाकारी की चमक आज भी बरकरार है. ऐसे समय में फैन्स की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक थी.

Calendar Last Updated : 29 November 2025, 03:43 PM IST
Share:

Apne 2 Updates: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है. उनकी लोकप्रियता और पर्दे पर उनकी अदाकारी की चमक आज भी बरकरार है. ऐसे समय में फैन्स की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक थी. फिल्म अपने 2, जिसमें एक बार फिर धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ दिखाई देने वाले थे. अभिनेता के निधन के बाद इस फिल्म के अधर में लटकने की अटकलें तेज हो गई थीं.

निर्देशक अनिल शर्मा ने भी संकेत दिया था कि धर्मेंद्र के बिना इस फिल्म की परिकल्पना कर पाना बेहद कठिन है. लेकिन अब इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लग गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने आधिकारिक रूप से साफ कर दिया है कि अपने 2 न केवल बनेगी, बल्कि इसे धर्मेंद्र को समर्पित एक भावुक श्रद्धांजलि के रूप में तैयार किया जाएगा.

प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने दी बड़ी अपडेट

दीपक मुकुट ने फिल्म को लेकर जारी अफवाहों पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अपने 2 को बंद किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'लोगों को गलत अफवाहें फैलाने से बचना चाहिए. अपने 2 बंद नहीं हुई है. यह फिल्म पूरी दृढ़ता और समर्पण के साथ बनाई जा रही है. हम इस पर शांतिपूर्वक लेकिन लगातार काम कर रहे हैं. प्रोजेक्ट को ड्रॉप करने का कोई सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस के लिए बेहद भावनात्मक प्रोजेक्ट है और टीम इस पर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है.'

प्रोड्यूसर ने आगे भावुक होते हुए कहा, 'अपने धर्मेंद्र जी की फिल्म थी. उनकी मौजूदगी, उनकी गर्मजोशी, उनकी आत्मा और उनके प्रयासों की वजह से ही यह फिल्म बड़े स्तर पर दर्शकों के दिल तक पहुंची थी. अपने 2 मेरे दिल के बेहद करीब है और यह फिल्म कई मायनों में धरम जी को हमारी तरफ से एक श्रद्धांजलि होगी.' उन्होंने कहा कि यह फिल्म न केवल धरम जी की यादों को ताज़ा करेगी, बल्कि देओल परिवार के आपसी प्रेम, वफादारी और जड़ों से जुड़े भावनात्मक रिश्ते को भी एक नई रोशनी में पेश करेगी.

विरासत पर आधारित होगी अपने 2

टीम का मानना है कि अपने 2 सिर्फ एक सीक्वल नहीं होगी बल्कि धर्मेंद्र की जीवन यात्रा, उनके मूल्यों और उनके परिवार के प्रति अटूट प्रेम का सम्मान होगी. निर्माता ने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी को इस तरह पुनर्गठित किया जाएगा कि दर्शकों को पर्दे पर धर्मेंद्र की विरासत महसूस हो सके.

धर्मेंद्र, जिन्होंने 89 वर्ष की उम्र में मुंबई के सनी विला में अंतिम सांस ली, अपनी आखिरी फिल्मों के जरिए भी दर्शकों से जुड़े रहेंगे. उनकी फिल्म इक्कीस जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर भी फैन्स बेहद उत्साहित हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News