menu-icon
The Bharatvarsh News

स्टेज टू कैंसर से जूझ रही हैं दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम के व्लॉग में दिया हेल्थ अपडेट

शोएब ने व्लॉग में कहा कि यह हमारी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दीपिका को अपनी दुआओं में रखें. शोएब ने बताया कि दीपिका को कफ, सर्दी और सीने में जकड़न है. इस वजह से सर्जरी को टाल दिया गया है.

Calendar Last Updated : 28 May 2025, 12:47 PM IST
Share:

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया. शोएब इब्राहिम के यूट्यूब व्लॉग के जरिए उन्होंने बताया कि वह स्टेज टू कैंसर से जूझ रही हैं. दीपिका ने अपने फैंस को परिवार मानते हुए बीमारी और इलाज की पूरी जानकारी दी.

शोएब ने व्लॉग में कहा कि यह हमारी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दीपिका को अपनी दुआओं में रखें. शोएब ने बताया कि दीपिका को कफ, सर्दी और सीने में जकड़न है. इस वजह से सर्जरी को टाल दिया गया है. अगले हफ्ते सर्जरी होगी. उन्होंने कहा कि चार-पांच दिन में कफ ठीक हो जाएगा. दवाएं बदली गई हैं.

पथरी से शुरू हुई थी परेशानी 

दीपिका ने व्लॉग में कहा कि नमस्ते दोस्तों, मैं आपसे लंबे समय बाद मिल रही हूं. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें बुखार हुआ. लेकिन जब डॉक्टर के पास गई तो फिर ट्यूमर का पता चला. बाद में फ्लू के बारे में पता चला हो गया. दीपिका ने खांसते हुए कहा कि मैं अभी भी फ्लू से जूझ रही हूं. उन्होंने खुलासा किया कि उनका लिवर ट्यूमर स्टेज टू कैंसर है. राहत की बात है कि कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला. दीपिका ने बताया कि उनकी परेशानी पथरी से शुरू हुई. वे पथरी का इलाज कराने गई थीं. टेस्ट में ट्यूमर का पता चला, बाद में दो और टेस्ट हुए. इनकी रिपोर्ट सामान्य नहीं थी. जांच में पुष्टि हुई कि यह कैंसर है. दीपिका ने कहा कि अच्छा हुआ कि समय पर पता चल गया. पथरी की वजह से उन्हें पेट दर्द भी रहता था.

सर्जरी की तैयारी शुरू 

शोएब ने बताया कि दीपिका की सर्जरी अगले हफ्ते होगी. अभी कफ और फ्लू की वजह से जोखिम है. डॉक्टरों ने दवाएं बदली हैं. सर्जरी से पहले कफ को पूरी तरह ठीक करना जरूरी है. दीपिका ने कहा कि वे डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रही हैं.  दीपिका ने अपने यूट्यूब परिवार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि आप सभी मेरा परिवार हैं. इसलिए मैं सबकुछ साझा कर रही हूं. शोएब ने भी फैंस से दुआओं की अपील की. उन्होंने कहा कि आपके प्यार और समर्थन से हम इस मुश्किल वक्त से निकल जाएंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News