menu-icon
The Bharatvarsh News

टीकू तलसानिया को आया हर्ट अटैक, हालत गंभीर

टीकू तलसानिया जो 80 से 90 के दशक की कई बड़ी और हिट फिल्मों में नजर आए, अब गंभीर स्वास्थय समस्या का सामना कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया, जिसके कारण एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टीकू तलसानिया की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है.

Calendar Last Updated : 11 January 2025, 03:04 PM IST
Share:

टीकू तलसानिया जो 80 से 90 के दशक की कई बड़ी और हिट फिल्मों में नजर आए, अब गंभीर स्वास्थय समस्या का सामना कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया, जिसके कारण एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टीकू तलसानिया की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है, और उनकी तबियत को लेकर परिवार और फैंस में चिंता का माहौल है. वह एक अनुभवी एक्टर हैं. जिन्होंने कई हिट फिल्मों से लोगों का दिल जीता है.  

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया जिन्हें उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और यादगार किरदारों के लिए जाना जाता है, वे इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे है. हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, और इस खबर मे उनके चाहने वालों को हिला के रख दिया है. 250 से ज्यादा फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुके इस दिग्गज कलाकार के स्वास्थय को लेकर सभी की प्रार्थनाएं जुड़ी है.

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, टीकू तलसानिया को गंभीर हार्ट अटैक आया है और उनकी हालत नाजुक है. हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके स्वास्थय के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस खबर के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उनका बाहर आने का इंतजार कर रहे है.

टीकू तलसानिया: 250 से अधिक फिल्मों में काम

टीकू तलसानिया ने अपने करियर में 250 से अधिक फिल्मों में शानदार अभिनय किया है और हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों के साथ काम किया है. 90 के दशक में उनकी अदाकारी ने कई बड़ी फिल्मों को यादगार बना दिया. शाहरुख खान की देवदास, सलमान खान और आमिर खान की अंदाज अपना-अपना, अक्षय कुमार की स्पेशल 26 जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले तलसानिया ने छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी है, खासकर टीवी शो उतरन में. फिल्मों और टीवी दोनों में उनके योगदान को हमेशा सराहा जाएगा.

टीवी शो से की थी शुरुआत

टीकू तलसानिया ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से 1984 में टीवी शो ये जो है जिंदगी से की थी. इसके दो साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में प्यार के दो पल, ड्यूटी, और असली नकली जैसी फिल्मों के साथ कदम रखा. अपनी शानदार अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ काम किया और फिर बोल राधा बोल, कुली नंबर 1, राजा हिंदुस्तानी, हीरो नंबर 1, और बड़े मियां छोटे मियां जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी. अपने लगातार अभिनय और विविध किरदारों से टीकू तलसानिया जल्द ही घर-घर में एक पहचान बना गए.
 
 

सम्बंधित खबर

Recent News