Courtesy: X: @ramayanafandom
मुंबई: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. बता है, वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्रेलर के सीन से लीक हुआ एक एक्शन सीक्वेंस का बताया जा रहा है. हालांकि, कुछ लोग ये भी दावा कर रहे है कि वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये क्लिप वीडियो असली नहीं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई है.
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में धनुष-बाण लिए हुई दिखाई दे रहे है. वहीं वीडियो में आगे तीर चलाने के बाद बड़ा विस्फोट भी नजर आता है. इस सीन को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि यह फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित किसी फैन शोकेस के दौरान रिकॉर्ड किया गया अनसीन फुटेज है.
हालांकि, वीडियो की सत्यता को लेकर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे. कई यूजर्स ने इसकी खराब गुणवत्ता और विजुअल इफेक्ट्स को देखते हुए आशंका जताई कि यह एआई से तैयार किया गया कंटेंट हो सकता है. कुछ लोगों का कहना है कि फुटेज इतना क्लियर नहीं है इसलिए यह तय करना मुश्किल है कि यह वास्तव में फिल्म का हिस्सा है या डिजिटल रूप से बनाया गया.
It's Literally AI Bro 😭😭
— Rynstale 🍥 (@Rynstale) July 1, 2026
People Are So Dumb These Days Fr. pic.twitter.com/GDUhNgVjKz
बाद में कुछ फैन पेज और सोशल मीडिया हैंडल्स ने भी यह दावा किया कि वायरल क्लिप किसी तरह का लीक फुटेज नहीं है, बल्कि एआई जनरेटेड वीडियो ह. इसके बाद लीक की अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है.
इसी बीच एक कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उन्हें फिल्म के कुछ अनसीन सीन्स देखने का मौका मिला। उनके अनुसार, निर्माता नमित मल्होत्रा रिलीज से पहले चुनिंदा फैंस के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण से जुड़े कुछ शानदार सीन्स दिखाए गए, लेकिन प्राइवेसी के कारण उनके बारे में विस्तार से जानकारी शेयर नहीं की जा सकती.
Exclusive look at what’s coming for the #Ramayana movie! 🏹✨
— M4MOIVES 🍿 (@M4MOIVES) July 1, 2026
Some lucky fans got a sneak peek at the Rama glimpse along with extra footage, showcasing the stunning first looks of Lord Rama, Maa Sita, Lakshman Ji, and Ravana. Rumor has it the 3D depth and immersive experience are… pic.twitter.com/fXjEU3EQDN
कंटेंट क्रिएटर ने यह भी बताया कि फिल्म को इमर्सिव 3डी टेक्नोलॉजी के साथ दिखाया गया, जिससे सीन्स काफी रियल और इम्पैक्टफुल दिखाई दिए. उनके मुताबिक, इस टेक्नोलॉजी में दर्शकों के देखने के एंगल के अनुसार बैकग्राउंड और विजुअल एक्सपीरिएंस बदलता रहता है.
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी, यश और सनी देओल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. अब तक फिल्म से भगवान राम का आधिकारिक पहला लुक ही जारी किया गया है, जबकि आने वाले महीनों में निर्माताओं की ओर से कई नए पोस्टर और फर्स्ट लुक शेयर किए जाने की उम्मीद है.