menu-icon
The Bharatvarsh News

प्रेग्नेंट थीं फिर भी किया 'छम छम करता' गाने पर डांस..., सोनाली बेंद्रे ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 2004 की मराठी फिल्म 'आगा बाई अर्रेचा' के गाने 'छम छम करता' की शूटिंग के दौरान वे गर्भवती थीं.

Calendar Last Updated : 23 May 2025, 06:12 PM IST
Share:

Sonali Bendre: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 2004 की मराठी फिल्म 'आगा बाई अर्रेचा' के गाने 'छम छम करता' की शूटिंग के दौरान वे गर्भवती थीं. हालांकि उन्हें तब इस बात की कोई खबर नहीं थी. यह बात उन्होंने कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान के साथ बातचीत में साझा की.

सोनाली ने फराह खान के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया. फराह उनके घर कश्मीरी गुच्छी पुलाव बनाने आई थीं. बातचीत में फराह ने कहा कि सोनाली, हमने आंखों में बसे हो तुम और डुप्लीकेट जैसे गाने साथ शूट किए. फिर छम छम करता गाना किया. इस पर सोनाली ने हंसते हुए कहा कि उस गाने की शूटिंग के वक्त मुझे नहीं पता था कि मैं गर्भवती हूं.

सोनाली ने खोला राज 

फराह ने मजाक में कहा कि शूटिंग के दौरान सोनाली मोटी और फिल्मी हीरोइन जैसी लग रही थीं. सोनाली ने जवाब दिया कि फराह ने कहा कि मैंने गोल्डी से शादी की, तो उनका घर का खाना खा रही हूं. बाद में पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं. फराह ने हंसते हुए कहा कि उसने गर्भवती होने के बावजूद पूरा डांस किया. फिल्म निर्माता गोल्डी बहल से 2002 में शादी करने के बाद उन्होंने 2005 में अपने बेटे रणवीर का स्वागत किया था. सोनाली ने बताया कि फराह के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा. उन्होंने कहा कि फराह को देखकर लगता है कि वह डांटेंगी, लेकिन यह सिर्फ दिखावा है. उनके साथ काम में बहुत मस्ती होती थी.

सोनाली का शानदार करियर

सोनाली करियर की शुरुआती दौर में मॉडलिंग करती थीं. जिसके बाद उन्होंने 1994 में फिल्म 'आग' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. शुरुआती असफलताओं के बाद 1996 में 'दिलजले' से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद डुप्लीकेट, मेजर साब, ज़ख्म, सरफ़रोश, और हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीता. 2000 के दशक में सोनाली ने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया. हमारा दिल आपके पास है में उनके अभिनय को खूब सराहा गया. उन्होंने मुरारी, इंद्रा, मनमधुडु और शंकर दादा एमबीबीएस जैसी तेलुगु फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई. सोनाली ने फराह के साथ काम करने को आसान बताया. उन्होंने कहा कि फराह के साथ माहौल हल्का रहता था. उनकी डांट में भी प्यार होता था. इस बातचीत में दोनों ने पुरानी यादें ताजा कीं और खूब हंसी-मजाक किया. 

सम्बंधित खबर

Recent News