menu-icon
The Bharatvarsh News

Digestive Problems: Digestion से जुड़ी ये गलतियां, आपको बीमार बना सकती हैं

Digestive Problems: शरीर का सीधा संबंध पेट से होता है। हम दिन भर जो खाते पीते हैं उसका असर हमारे शरीर पर दिखता है। अगर हमारा पाचन तंत्र ही ठीक नहीं होगा तो हमारे शरीर में अनेक प्रकार के विकार उत्पन्न होंगे। हम तभी स्वस्थ रह सकते हैं जब हमारी पाचन प्रणाली स्वस्थ हो। पाचन शक्ति […]

Calendar Last Updated : 24 June 2023, 11:16 AM IST
Share:

Digestive Problems: शरीर का सीधा संबंध पेट से होता है। हम दिन भर जो खाते पीते हैं उसका असर हमारे शरीर पर दिखता है। अगर हमारा पाचन तंत्र ही ठीक नहीं होगा तो हमारे शरीर में अनेक प्रकार के विकार उत्पन्न होंगे। हम तभी स्वस्थ रह सकते हैं जब हमारी पाचन प्रणाली स्वस्थ हो। पाचन शक्ति जितनी मजबूत होगी उतना ही अधिक आप स्वस्थ रहेंगे। उल्टा सीधा खाने से शारीरिक सक्रियता में कमी के कारण भी पाचन तंत्र खराब हो जाता है लेकिन अगर आप का पाचन तंत्र अक्सर बिगड़ा रहता है तो आप कुछ आसान से उपाय को आजमा कर अपनी पाचन शक्ति को दुरुस्त कर सकते हैं।

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए सुबह उठकर प्रत्येक दिन गुनगुना नींबू पानी का सेवन करें। इससे पेट भी साफ होता है और पाचन दुरुस्त रहता है।

जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं उन्हें भूख अच्छी लगती है और उनका डाइजेशन बहुत अच्छा चलता है। आप सुबह उठकर आधे घंटे टहल सकते हैं या कुछ योगासन जरूर करें।

भोजन में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करने से पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है। फाइबर के सेवन से पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती।

भोजन को हमेशा समय से करना चाहिए। समय से भोजन करने पर आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं और डाइजेशन अच्छा होता है। दिन का भोजन 01-02 बजे के बीच करें तो रात में 8:00 बजे तक खाना खा लें। एक साथ पूरा भोजन करने की तुलना में अगर आप छोटे-छोटे अंतराल में भोजन करें तो भी आप का पाचन बढ़िया हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस तरह की कोई भी मान्यता और जानकारी के लिए Thebharatvarshnews.com पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी अथवा मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

सम्बंधित खबर

Recent News