Summer Tips: गर्मियों में आपके पेट की गर्मी को और बढ़ा देगा ये खान पान, जानिए किन चीजों से मिलेगी ठंडक

गर्मी का मौसम आ चुका है और तेज धूप पसीने निकाल रही है। गर्मी के मौसम में अक्सर लू लग जाने की समस्या आती है जिसमें बेहोशी, कमजोरी, चक्कर के साथ साथ पेट भी खराब हो जाता है। पेट खराब होना गर्मी की आम समस्या है क्योंकि लोग इस समय बदपरहेजी करते है जिससे गर्मी […]

Date Updated
फॉलो करें:

गर्मी का मौसम आ चुका है और तेज धूप पसीने निकाल रही है। गर्मी के मौसम में अक्सर लू लग जाने की समस्या आती है जिसमें बेहोशी, कमजोरी, चक्कर के साथ साथ पेट भी खराब हो जाता है। पेट खराब होना गर्मी की आम समस्या है क्योंकि लोग इस समय बदपरहेजी करते है जिससे गर्मी के मौसम में पेट की गर्मी ज्यादा बढ़ जाती है जिससे पेट खराब हो जाता है। पेट में गर्मी बढ़ने के चलते पेट में जलन, पेट में सूजन, पेट दर्द, अपच, मरोड़ और एसिडिटी जैसी परेशानियां मरीज को हलकान कर देती है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि गर्मी के मौसम में आप ऐसी चीजों को ना खाएं और पिएं जिनसे आपके पेट की गर्मी बढ़ जाए। दरअसल गर्मी के मौसम में गलत खानपान से पेट की गर्मी बढ़ते ही पेट में एसिड बनने लगता है जिसके पूरा शरीर हलकान हो जाता है। चलिए जानते हैं ऐसे खान पान के बारे में जिनका उपयोग करने पर पेट की गर्मी बढ़ सकती है। साथ ही जानेंगे कि पेट की गर्मी बढ़ने पर कैसे राहत पाई जा सकती है।

मसालेदार भोजन
गर्मी में अगर आप मसालेदार भोजन करते हैं तो इससे आपके पेट की गर्मी बढ़ सकती है। मसालेदार भोजन में तेल के साथ साथ गर्म मसाले जब आपके पेट में जाएंगे तो पेट अपच का शिकार होगा और पेट में गर्मी बढ़ जाएगी।

मांसाहार का सेवन करना
गर्मियों में नॉनवेज का कम सेवन करना चाहिए। ये पहले से ही गर्म तासीर के होते हैं और इसके बाद इनको काफी तेल और मसाले डालकर बनाया जाता है जिसये ये काफी गरिष्ठ हो जाते हैं और पेट में जाकर गर्मी बढ़ा देते हैं। इसके ज्यादा सेवन से आपको अपच और डायरिया तक हो सकता है क्योंकि गर्मी में पेट इनको पचाने में नाकामयाब रहता है।

ज्यादा आम खाना
आम की तासीर गर्म होती है, अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको मुंह में छाले और पेट में दिक्कत हो सकती है। आम के एंजाइम हाजमा खराब करके पेट को परेशान कर सकते हैं। इसलिए गर्मियों में आम का लिमिट में ही सेवन करना चाहिए। अगर आपको आम खाना है तो पहले कुछ घंटे उसे पानी में डालकर रखिए औऱ उसके बाद सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करना
चाय और कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन अगर गर्मी में पेट में जाता है तो पेट खराब हो सकता है। तासीर में गर्म होने के कारण चाय और काफी का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।

ज्यादा शहद का सेवन करना
शहद की तासीर गर्म होती है और गर्मियों में ज्यादा शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट की गर्मी बढ़ सकती है और पेट खराब होने की नौबत आ जाती है।

पेट में गर्मी हो जाए तो क्या करें

अगर किसी वजह से आपके पेट में गर्मी हो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसे में आप पेट को ठंडक देने के लिए कुछ चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके पेट की गर्मी भी शांत होगी और पेट की समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

तासीर में ठंडी होने के कारण आप पेट की गर्मी शांत करने के लिए मेथी का सेवन कर सकते हैं। मेथी को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखें औऱ उसके बाद उसका पानी पी लीजिए। इससे आपके पेट की गर्मी शांत हो जाएगी।

दही या छाछ का सेवन करने पर भी आपके पेट की गर्मी शांत हो सकती है। इनकी तासीर ठंडी होती है औऱ इनका सेवन करने से आपके पेट की अपच भी ठीक हो जाएगी औऱ डायरिया में भी आराम मिलेगा।

नींबू की शिकंजी पीकर आप पेट की गर्मी को शांत कर सकते हैं। नींबू पानी या नींबू की शिकंजी पेट को ठंडा करती है और आंतो को दुरुस्त करके डिटाॉक्सिफाई करती है। इसका सेवन गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है।

सौंफ अपनी ठंडी तासीर के चलते गर्मियों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी शांत होती है और लू भी नहीं लगती। सौंफ को कुछ घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए और उसके बाद पानी पीकर सौंफ को चबा चबा कर खा लें। इससे पेट की समस्याएं भी ठीक होंगी और पेट की गर्णी भी शांत हो जाएगी।

पुदीना अपनी ठंडी तासीर के चलते शिकंजी और जलजीरा में डाला जाता है। इसकी शिकंजी या जलजीरा बनाकर पीजिए जिससे पेट की गर्मी शांत हो जाएगी। आप केवल पुदीने की पत्तियों का रस भी पिएंगे तो शरीर में ठंडक होगी।

पके आम को खाने से जहां पेट में गर्मी हो जाती है वहीं कच्चे आम का पना पेट की गर्मी को शांत करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप आम का पना पीकर पेट की गर्मी भी शांत कर सकते हैं औऱ इससे आपको लू भी नहीं लगेगी।