menu-icon
The Bharatvarsh News

आप भी हैं फैटी लीवर से परेशान! मेथी का पानी बना सकता है लीवर को सुपर हेल्दी

फैटी लिवर की शुरुआती स्टेज यानी ग्रेड 1 फैटी लीवर में हल्का फैट जमा होता है और अक्सर इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते. लेकिन अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए, तो यह आगे चलकर गंभीर रूप ले सकता है.

Calendar Last Updated : 11 April 2026, 08:18 AM IST
Share:

नई दिल्ली: आजकल बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण फैटी लीवर डिसीज तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. खासकर भारत में यह समस्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है. ऐसे में लोग दवाओं के साथ-साथ प्राकृतिक उपायों की ओर भी रुख कर रहे हैं. इन्हीं उपायों में से एक है मेथी का पानी, जिसे सुबह खाली पेट पीने से लीवर की सेहत पर पोजिटिव असर पड़ता है.

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फैटी लिवर की शुरुआती स्टेज यानी ग्रेड 1 फैटी लीवर में हल्का फैट जमा होता है और अक्सर इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते. लेकिन अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए, तो यह आगे चलकर गंभीर रूप ले सकता है.

ग्रेड 1 फैटी लिवर क्या है?

इस अवस्था में लीवर में हल्की चर्बी जमा होती है, जो आमतौर पर बिना लक्षण के रहती है. यह समस्या अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापा, खराब खानपान और इनएक्टिव लाइफ स्टारइल से जुड़ी होती है.

जानिए मेथी का पानी कैसे करता है मदद?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी न केवल किचन में खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह आपका स्वास्थ्य ठीक करने में भी काफी मदद करता है. मेथी के बीजों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो लीवर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. 

रातभर भिगोई गई मेथी का पानी सुबह पीने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है और यह लीवर की कार्यक्षमता को सुधारने में सहायक हो सकता है.

क्या है साइंटफिक कारण

मेथी में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे लीवर को नुकसान पहुंचने का खतरा घटता है. इसके अलावा, यह ग्लूकोज और फैट मेटाबॉलिज्म को भी नियंत्रित करने में मदद करता है.

केवल मेथी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं

हालांकि मेथी का पानी शुरुआत में मददगार हो सकता है, लेकिन ठीक होने के लिए केवल इसी पर निर्भर रहना सही नहीं है. बैलेंस डाइट, नियमित व्यायाम और एक हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाना जरूरी है. अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना भी आवश्यक है.

सम्बंधित खबर

Recent News