menu-icon
The Bharatvarsh News

Summer Cold :गर्मी के सीजन में क्यों होता है जुकाम ?

Summer Cold :आमतौर पर ठंडियों के सीजन में जब हमें जुकाम होता है तो हम कहते हैं कि ठंड लग गई इस वजह से जुकाम हो गया है। लेकिन आपने देखा होगा कि गर्मी के सीजन में भी आजकल लोगों को जुकाम हो रहे हैं। गर्मी के सीजन में होने वाला जुकाम भी बिल्कुल सर्दियों […]

Calendar Last Updated : 23 June 2023, 08:18 PM IST
Share:

Summer Cold :आमतौर पर ठंडियों के सीजन में जब हमें जुकाम होता है तो हम कहते हैं कि ठंड लग गई इस वजह से जुकाम हो गया है। लेकिन आपने देखा होगा कि गर्मी के सीजन में भी आजकल लोगों को जुकाम हो रहे हैं। गर्मी के सीजन में होने वाला जुकाम भी बिल्कुल सर्दियों जैसा ही होता है। इसे समर कोल्ड कहते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में जुकाम क्यों होता है और इसे कैसे रोका जा सकता है ?

ज्यादा गर्मी पड़ने पर लोग समर कोल्ड के शिकार इसलिए भी हो जाते हैं क्योंकि अधिक गर्मी में लोग ठंडी और गर्म चीजों के बीच में संतुलन नहीं बना पाते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि टेंपरेचर में काफी तेजी से बदलाव होता है जिसके कारण जुकाम हो जाता है।

गर्मी के मौसम में जुकाम से बचने के लिए आप कोशिश करें कि आपका तापमान अचानक से ना बदले। अगर आप बेहद गर्मी से गुजर रहे हैं तो तुरंत ठंड भरे वातावरण में ना जाएं। या फिर एसी जैसे ठंडे वातावरण में रहकर सीधे गर्मी की ओर ना जाएं वरना आपको जुकाम हो सकता है।

बेहद गर्मी में अत्यधिक ठंडी चीजों का सेवन ना करें कोशिश करें कि पहले बॉडी टेंपरेचर नॉरमल हो, उसके बाद आप ठंडे पदार्थ का सेवन करें।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News