menu-icon
The Bharatvarsh News

America Politics: ट्रंप ने बाइडन पर साधा निशाना कहा- वो पागल अमेरिका को नरक में ले जा रहा है

America Politics: पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें गूंगा, पागल और नाकारा बताया है. ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बारे में कहा की वह पागल हो गए हैं जो देश को नरक की ओर धकेल रहे हैं. रॉयटर्स के मुताबिक एक मीडिया में ट्रंप कहते […]

Calendar Last Updated : 30 August 2023, 04:07 PM IST
Share:

America Politics: पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें गूंगा, पागल और नाकारा बताया है. ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बारे में कहा की वह पागल हो गए हैं जो देश को नरक की ओर धकेल रहे हैं.

रॉयटर्स के मुताबिक एक मीडिया में ट्रंप कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन न केवल मूर्ख है बल्कि और अक्षम भी है. मेरा मानना है कि, वह पागल हो गए हैं. उन्होंने देश में खतरनाक माहौल बना दिया हुआ है जो एक मानसिक समस्या है. बाइडन हमारे देश को नरक की ओर ले जा रहे हैं. इस व्यक्ति के कारण तीसरा विश्व युद्ध भी छिड़ सकता है.

आपको बता दें कि अमेरिका में अगले वर्ष राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उम्मीदवार है. वहीं साल 2020 में ट्रंप को राष्ट्रपति चुनावों में गड़बड़ी करने के मामले में कोर्ट ट्रायल का सामना भी कर रहे हैं.

पिछले हफ्ते ट्रंप ने खुद को किया था सरेंडर-

ट्रंप इस समय दर्जनों आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं. बीते शुक्रवार को उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में फुल्टन काउंटी पुलिस के सामने सरेंडर किया था. इतना ही नहीं इस दौरान उनको बकायदा एक कैदी की तरह मगशॉट लिया गया. इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनका कैदियों की तरह मगशॉट लिया गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News