menu-icon
The Bharatvarsh News

थाईलैंड में बदंरों के बीच झड़प, बीच सड़क पर लड़ पड़े दो गुट, VIDEO VIRAL

थाईलैंड के लोपबुरी शहर में बंदरों के दो गैंग के बीच झड़प हो गई. जिसको देख लोगों में भगदड़ मच गई.

Calendar Last Updated : 30 March 2024, 04:34 PM IST
Share:

Thailand Viral Video: थाईलैंड का एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें सैकड़ों बंदरों का झुंड एक दूसरे से सड़क पर लड़ते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें, की थाईलैंड में बंदरों की आबादी इस हद तक बढ़ गई है कि हर जगह बंदर ही नजर आ रहे हैं. वहां के बंदर इतने हिंसक हो जाते हैं कि उन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल होता है. इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. इस वायरल वीडियो में आम लोग डरते हुए  इधर उधर जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं. 

इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि लोपबुरी शहर में बंदरो की दो गैंग के बीच झड़प हो रही है. जिसमें अधिकारी वहां के अराजकता को खत्म करने में जुटे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने अपलोड की है. जिसमें अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 

बंदरों पर लगाम

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में वहां के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्री पटारावत वोंगसुवान ने डिप्टी सरकारी प्रवक्ता केनिकर ओनजीत के जरिए कहा कि क्षेत्र में बंदरों की नसबंदी कर उन्हें स्थानांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

डेली स्टार के रिपोर्ट के मुताबिक,  प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्री पटारावत वोंगसुवान ने डिप्टी सरकारी प्रवक्ता केनिकर ओनजीत के जरिए कहा कि क्षेत्र में बंदरों की नसबंदी कर उनको स्थानांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.  इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है की बंदर लोगों का खाना भी चुरा लेते है,  और लोगो को परेशान भी करते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News