menu-icon
The Bharatvarsh News

ग्लोबल मार्केट में मचेगी खलबली? अमेरिका ला रहा है 250 डॉलर का नया नोट, डोनाल्ड ट्रंप की छपेगी फोटो

संयुक्त राज्य अमेरिका के मुद्रा इतिहास में एक ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी चल रही है. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी देश में 250 डॉलर का एक बिल्कुल नया करेंसी नोट जारी करने वाले हैं.

Calendar Last Updated : 29 May 2026, 10:02 AM IST
Share:

नई दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका के मुद्रा इतिहास में एक ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी चल रही है. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी देश में 250 डॉलर का एक बिल्कुल नया करेंसी नोट जारी करने वाले हैं. इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस नए नोट के केंद्र में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने की योजना बनाई गई है.

नोट पर ट्रंप की तस्वीर

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ब्यूरो ऑफ एनग्रेविंग एंड प्रिंटिंग के अधिकारियों ने इस नोट का शुरुआती प्रोटोटाइप भी तैयार होने वाला है. राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर को नोट पर जगह देने के लिए ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी संसद कांग्रेस से एक नया कानून पास कराना होगा. अमेरिका के कानून के अनुसार किसी भी जिंदा व्यक्ति की तस्वीर को देश की मुद्रा या बैंक नोट पर नहीं छापा जा सकता है.

160 साल पुराना ऐतिहासिक कानून है बड़ी बाधा

मुद्रा पर किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर न छापने का यह कानून अमेरिका में पिछले 160 सालों से लागू है. साल 1866 में अमेरिकी कांग्रेस ने इस पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया था. इस प्रतिबंध के पीछे एक बेहद दिलचस्प वाकया है. उस समय अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के एक मध्यम स्तर के अधिकारी ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 5-सेंट के करेंसी नोट पर अपनी ही तस्वीर छाप दी थी. इस घटना के बाद कानून बनाकर इसको पूरी तरह बंद कर दिया गया. यही कारण है कि अब इस ऐतिहासिक नियम को बदलने के लिए अमेरिकी संसद में एक विशेष विधेयक लाना  होगा. 

कैसा होगा नए नोट का डिजाइन?

पिछले साल अगस्त और सितंबर के दौरान इस नोट के कई मॉक-अप और संभावित डिजाइन तैयार किए गए थे. इस विशेष नोट को ब्रिटिश कलाकार इयान अलेक्जेंडर ने डिजाइन किया है.

डिजाइन की खासियत

डिजाइन की खास बात यह है कि इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर को नोट के ठीक बीच में दर्शाया गया है. जिसके दोनों ओर खुद राष्ट्रपति ट्रंप और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के आधिकारिक हस्ताक्षर मौजूद हैं. कलाकार अलेक्जेंडर ने खुद राष्ट्रपति ट्रंप से इस डिजाइन को लेकर चर्चा की थी. जिस पर ट्रंप ने अमेरिकी झंडे के रंग और देश की आजादी की 250वीं वर्षगांठ का विशेष लोगो जोड़ने का सुझाव दिया था.

आजादी की 250वीं वर्षगांठ का जश्न

अमेरिका अगले साल अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन इस राष्ट्रीय मील के पत्थर को यादगार बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है. जिसमें यह 250 डॉलर का स्मारक नोट भी शामिल है. ट्रंप की फोटो वाला 24 कैरेट का एक खास गोल्ड कॉइन जारी करने की घोषणा भी हो चुकी है. अगर यह सिक्का और नोट हकीकत बनते हैं, तो डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में कैल्विन कूलिज 1926 के बाद दूसरे ऐसे जीवित राष्ट्रपति होंगे जिनकी छवि अमेरिकी मुद्रा पर अंकित होगी.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News