menu-icon
The Bharatvarsh News

Russia-Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर हमला, क्रीमिया में तेल टर्मिनल पर किया ड्रोन से हमला

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 14 महीनों से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन यह युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों के अब तक करीब लाखों सैनिकों की जान जा चुकी है। जबकि कई नागरिकों की मौत हो गई है। इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान […]

Calendar Last Updated : 29 April 2023, 02:39 PM IST
Share:

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 14 महीनों से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन यह युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों के अब तक करीब लाखों सैनिकों की जान जा चुकी है। जबकि कई नागरिकों की मौत हो गई है। इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान यूक्रेन का हुआ है। यूक्रेन में कई इमारत नष्ट हो गई है। इस बीच यूक्रेन ने रूस के क्रीमिया पर बड़ा हमला किया है। इससे पहले शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइलें दागी थी।

रूसी हमले का जवाब देते हुए यूक्रेन ने रुस के क्रीमिया में तेल टर्मिनल पर हमला किया है। यह हमला ब्लैक सी के पास क्रीमिया के सिवस्तोंपोल के रूसी नेवल बेस पर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन ने यह हमला ड्रोन से किया है। यूक्रेनी हमले के बाद रूसी सेना के ईंधन संसाधनों आग लग गई।

यूक्रेन पर हुए रूसी हमले के बाद शुक्रवार को यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने 23 रूसी मिसाइलों में से 21 मिसाइलों और दो ड्रोन को मार गिराया है। यूक्रेन ने रूस को आतंकवादी देश का टैग देते हुए कहा कि रूसी सेना ने टीयू-95 ड्रोन से बम गिराए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन की सेंट्रल सिटी उमान की एक इमारत पर मिसाइल से हमला किया है। जिसमें कम से कम 12 लोगों की जान चली थी। जबकि निप्रॉ शहर पर मिसाइल हमले में एक महिला और उसकी तीन साल की बच्ची की मौत हो गई थी। इन दोनों शहरो के अलावा रूस ने क्रेमेनचुक और पोल्टावा पर भी मिसाइलें दागी थी।

अंतरराष्ट्रीय दबाब बनाना जरूरी

यूक्रेन पर हुए मिसाइल हमले के बाद राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि दस मंजिला इमारत पर किए गए हमले में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना जरूरी है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News