menu-icon
The Bharatvarsh News

'अमेरिका को होगा भारी नुकसान', एलन मस्क ने की बिग ब्यूटीफुल बिल की तीखी आलोचना

मस्क ने बिल के समर्थकों को चेतावनी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि अगले साल नवंबर में हम उन राजनेताओं को हटा देंगे, जिन्होंने अमेरिकी जनता को धोखा दिया. उनकी इस पोस्ट को कई रूढ़िवादी सांसदों का समर्थन मिला.

Calendar Last Updated : 04 June 2025, 10:51 AM IST
Share:

Elon Musk: टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट' की कड़ी आलोचना की. उन्होंने इसे घृणित घृणा करार दिया. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह विशाल, अपमानजनक और फिजूलखर्ची से भरा बिल शर्मनाक है. इसके समर्थन में वोट करने वालों को शर्मिंदगी महसूस होनी चाहिए.  यह बिल ट्रंप के विधायी एजेंडे का अहम हिस्सा है. रिपब्लिकन नेता इसे सीनेट में पास करने की कोशिश कर रहे हैं.

मस्क ने इस बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचाने वाला है. इससे बजट घाटे 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ा जाएगा. इससे नागरिकों पर भारी कर्ज का बोझ पड़ेगा. मस्क पहले ट्रंप की नीतियों के बड़े समर्थक रहे हैं. लेकिन इस बिल पर उनकी तीखी प्रतिक्रिया ने सबको चौंकाया है.

अमेरिका को होगा भारी नुकसान

DOGE प्रमुख के पद से हटने से पहले, मस्क ने बिल पर निराशा जताई थी. मंगलवार को उनकी आलोचना पहले से कहीं ज्यादा सख्त थी. उन्होंने कहा कि इस बिल से अमेरिका को भारी नुकसान होगा. मस्क की आलोचना की वजह उनके कारोबारी हित भी हैं. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बिल इलेक्ट्रिक वाहनों और संबंधित तकनीकों के लिए फंडिंग कम कर सकता है.

मस्क की कंपनी टेस्ला देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता है. उनकी दूसरी कंपनी स्पेसएक्स के पास बड़े रक्षा अनुबंध हैं. बिल पास होने से दोनों कंपनियों को नुकसान हो सकता है. मस्क ने सीनेट में रूढ़िवादी रिपब्लिकन सांसदों से समर्थन मांगा है, जिससे बिल का पास होना मुश्किल हो सकता है.

मस्क ने बिल समर्थकों को दी चेतावनी

मस्क ने बिल के समर्थकों को चेतावनी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि अगले साल नवंबर में हम उन राजनेताओं को हटा देंगे, जिन्होंने अमेरिकी जनता को धोखा दिया. उनकी इस पोस्ट को कई रूढ़िवादी सांसदों का समर्थन मिला. यह बिल पहले ही प्रतिनिधि सभा में पास हो चुका है. लेकिन सीनेट में इसकी राह आसान नहीं दिख रही. मस्क की मुखर आलोचना ने बिल के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. व्हाइट हाउस ने मस्क की आलोचना को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति को मस्क की राय पता है. लेकिन इससे उनकी सोच नहीं बदलेगी. यह एक बड़ा और सुंदर बिल है. ट्रंप इस बिल को पास कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मस्क और ट्रंप के बीच यह मतभेद चर्चा का विषय बन गया है. 

सम्बंधित खबर

Recent News