menu-icon
The Bharatvarsh News

Imran Khan: सेना से बात कर लूंगा लेकिन सरकार से नहीं, इमरान खान का पीएम शहबाज पर निशाना

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक—ए—इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने शहबाज शरीफ के सरकार के साथ बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे पाक आर्मी के साथ बातचीत कर लेंगे, लेकिन सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है। सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के […]

Calendar Last Updated : 14 June 2023, 06:03 PM IST
Share:

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक—ए—इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने शहबाज शरीफ के सरकार के साथ बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे पाक आर्मी के साथ बातचीत कर लेंगे, लेकिन सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है। सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर पीटीआई प्रमुख ने द डॉन अखबार से कहा कि पाकिस्तान में राजनेता शक्तिहीन हैं और उनके पास बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

द डॉन अखबार की रिपोर्ट् के मुताबिक, जब उनके रिपोर्टर ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान से पूछा कि क्या वह अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार थे। उन्होंने जवाब देते हुए दावा किया कि पाकिस्तान सरकार के पास वास्तविक निर्णय लेने की शक्ति कम है, इसलिए वे सेना से बातचीत करेंगे।

इमरान खान की गिरफ्तारी से भड़की हिंसा के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने एक बयान में कहा था कि 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुई घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। असीम मुनीर ने कहा कि 9 मई को देश को शर्मिदां करने के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। इस प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इमरान की गिरफ्तारी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

ज्ञात हो कि 9 मई को पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था। इमरान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में पाक रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार था। इसके विरोध में देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने इस घटना में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

सम्बंधित खबर

Recent News