menu-icon
The Bharatvarsh News

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की चाकू से मारकर हत्या, जानें क्या है मामला?

Australia Crime News: मृतक छात्र के चाचा यशवीर ने बताया कि नवजीत एक मेधावी छात्र था और उसे जुलाई में छुट्टियों के लिए अपने परिवार के साथ जाना था. उन्होंने बताया कि नवजीत डेढ़ साल पहले स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया चला गया था. इस बीच नवनीत के पिता, जोकि एक किसान हैं उन्होंने उनकी शिक्षा के लिए अपनी डेढ़ एकड़ ज़मीन बेच दी थी.

Calendar Last Updated : 06 May 2024, 10:04 PM IST
Share:

Australia Crime News: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से एक भारतीय छात्र की मौत की खबर सामने आई है. यहां कुछ भारतीय छात्रों के बीच झगड़े के दौरान एक 22 साल के छात्र की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.  इधर मृतक छात्र के चाचा के अनुसार, यह छात्र एमटेक का स्टूडेंट था. वहीं इस घटना में एक और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना शनिवार को मेलबर्न में स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे छात्रों में हुई. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित छात्र के चाचा यशवीर का कहना है कि ये घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार, रात 9 बजे की है. उन्होंने कहा कि उनका भतीजा नवनीत संधू अपने दोस्त के साथ उसका सामान लेने के लिए उसके घर गया था. ऐसे में उसपर एक अन्य छात्र ने उस समय चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जब वह कुछ भारतीय छात्रों के बीच किराए को लेकर हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था.

झगड़े के बीच-बचाव में गई जान 

मृतक नवनीत के चाचा यशवीर जो जुलाई में सेना से रिटायर होने वाले हैं, उन्होंने आगे बताया कि "नवजीत के दोस्त  का किसी एक अन्य भारतीय छात्र के पास सामान था, जो उसे घर ले जाना था. वहीं नवजीत के पास कार थी तो उसने नवजीत को साथ चलने को कहा जिससे कि उसका सामान घर पहुंचाया जा सके. इस बीच जब उसका दोस्त अंदर था, तो नवनीत ने चिल्लाने की आवाज सुनी और झगड़ा होते हुए देखा. जब नवनीत ने उन्हें लड़ने से मना करने की कोशिश की तो उसकी छाती पर आरोपी छात्रों ने हमला कर दिया.

करनाल का है आरोपी युवक

एक जानकारी के अनुसार, नवजीत की तरह कथित आरोपी भी करनाल का रहने वाला है. मृतक के चाचा यशवीर ने बताया कि नवजीत का दोस्त, जिसके साथ वह था, भी इस घटना में घायल हो गया. नवजीत के परिवार को घटना की जानकारी सुबह मिली है. फिलहाल, इस घटना के बारे में सुनकर परिवार सदमे में है.

डेढ़ एकड़ जमीन बेच भेजा था ऑस्ट्रेलिया 

मृतक नवजीत  के चाचा यशवीर ने बताया कि नवजीत एक मेधावी छात्र था और उसे जुलाई में छुट्टियों के लिए अपने परिवार के साथ जाना था. उन्होंने बताया कि नवजीत डेढ़ साल पहले स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया चला गया था. इस बीच नवनीत के पिता, जोकि एक किसान हैं उन्होंने उनकी शिक्षा के लिए अपनी डेढ़ एकड़ ज़मीन बेच दी थी. उन्होंने बताया कि हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि शव को जल्द से जल्द लाने में हमारी मदद करें.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News