menu-icon
The Bharatvarsh News

India’s gift to Vietnam: चीन के दुश्मन को भारत का गिफ्ट, वियतनाम को देगा आईएनएस कृपाण

India’s gift to Vietnam: भारत की यात्रा पर आए वियतनाम के रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की है कि भारत स्वदेश में निर्मित मिसाइल जलपोत आईएनएस कृपाण वियतनाम को गिफ्ट देगा। आईएनएस कृपाण को समंदर का खिलाड़ी कहा जाता है। भारत का ये उपहार चीन को […]

Calendar Last Updated : 20 June 2023, 03:23 PM IST
Share:

India’s gift to Vietnam: भारत की यात्रा पर आए वियतनाम के रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की है कि भारत स्वदेश में निर्मित मिसाइल जलपोत आईएनएस कृपाण वियतनाम को गिफ्ट देगा। आईएनएस कृपाण को समंदर का खिलाड़ी कहा जाता है। भारत का ये उपहार चीन को बिल्कुल रास नहीं आएगा क्योंकी  चीन और वियतनाम के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। भारत की तरह वियतनाम भी चीन को करारा जवाब देता है और आंखों में आंखें डालकर उसकी हर एक क्रिया की प्रतिक्रिया देता है।

भारत दौरे पर आए वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह घोषणा की कि भारत अपने दोस्त वियतनाम को भारत की भूमि पर निर्मित INS कृपाण मिसाइल जलपोत गिफ्ट में देगा। भारत ने वियतनाम के साथ पनडुब्बी और लड़ाकू जेट संचालन, साइबर सुरक्षा और वियतनामी कर्मियों के प्रशिक्षण को बढ़ाने पर भी विचार करने की बात कही है।

चीन लगातार वियतनाम की जमीन को हड़पने का प्रयास करता रहता है और ऐसे में भारत द्वारा वियतनाम को दिए जा रहे इस मदद से वियतनाम अपने दुश्मन को करारा जवाब दे सकता है।

जानिए आईएनएस कृपाण की खासियत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भारतीय नौसेना का प्रमुख जलपोत 1,350 टन वजनी मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण वियतनाम पीपुल्स नेवी की क्षमताओं को बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा।

आईएनएस कृपाण स्वदेश में निर्मित जलपोत है जो कि भारतीय नव सेना का अभिन्न अंग है। इस जलपोत की लंबाई 91 मीटर और चौड़ाई 11 मीटर है। इसकी रफ्तार 46 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 30 एमएम की क्लोज रेंज गन लगी होती है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से लैस है। वर्ष 1991 में इसे भारतीय नौसेना का हिस्सा बनाया गया था।

सम्बंधित खबर

Recent News