menu-icon
The Bharatvarsh News

पाकिस्तान में घुसकर ईरान ने फिर की सर्जिकल स्ट्राइक, कई आतंकियों को बनाया निशाना

Iran Attack On Terrorists: इस हमले में समूह का वरिष्ठ कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ साथियों की मौत हो गई है. ईरान की तरफ से आतंकवादी समूह पर यह कार्यवाई दोनों देशों के ऊपर एक-दूसरे की तरफ से किए गए हवाई हमले के बाद की गई है.

Calendar Last Updated : 24 February 2024, 11:58 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान में घुसकर ईरान ने फिर की सर्जिकल स्ट्राइक
  • कई आतंकियों को बनाया निशाना

Iran Attack On Terrorists: पाकिस्तान आए दिन अपनी नापाक हरकत और आतंकवादी गतिविधियों को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है. इस बीच आज शनिवार (24 फरवरी) को पड़ोसी देश से हमला होने की खबर सामने आई है. यह हमला ईरान की तरफ से किया गया है. ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से ईरान इंटेरनेशनल इंग्लिश ने बताया कि ईरानी सैन्य बालों की तरफ से यह हमला पाकिस्तानी क्षेत्र में जैश अल-अदल (न्याय की सेना) आतंकवादी समूह पर किया गया है.

इस हमले में समूह का वरिष्ठ कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ साथियों की मौत हो गई है. ईरान की तरफ से आतंकवादी समूह पर यह कार्यवाई दोनों देशों के ऊपर एक-दूसरे की तरफ  से किए गए हवाई हमले के बाद की गई है.  

जैश अल-अदल ने किए कई ईरान पर कई हमले 

अल अरबिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में गठित, जैश अल-अदल जिसे ईरानी की तरफ से आतंकवादी समूह करार दिया गया है. यह एक सुन्नी आतंकवादी समूह है जो ईरान के दक्षिणी पूर्वी प्रांत  सिस्तान-बलूचिस्तान में संचालित होता है. बता दें कि पिछले कुछ वर्षों के दौरण इस आतंकवादी समूह ने ईरान पर कई हमले किए. अल  अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में जैश अल-अदल ने सिस्तान-बलूचिस्तान में एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाए जाने की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें हमले के दौरान 11 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी. 

ईरान और पाकिस्तान के बीच हुआ था समझौता

एक जानकारी के अनुसार, दोनों  देश एक-दूसरे के क्षेत्रों पर अक्सर हवाई हमले करते रहते है. जिसमें कई लोग मारे जा चुके हैं. वहीं पिछले महीने पाकिस्तान और ईरान ने पारस्परिक रूप से सुरक्षा सहयोग का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की. इस समझौते की घोषणा पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और उनके ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन द्वारा पाकिस्तान विदेश कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस  के दौरान की गई. 

सम्बंधित खबर

Recent News