menu-icon
The Bharatvarsh News

इजरायल के अस्पताल पर ईरान का हमला, हवा में दिखा धुएं का गुबार! देखें वीडियो

ईरान और इजरायल के संघर्ष के बीच ईरान ने इजरायल के अस्पताल पर मिसाइल अटैक किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख कर यह उम्मीद जताई जा रही है कि हमले में इजरायल को भारी नुकसान पहुंचा है.

Calendar Last Updated : 19 June 2025, 11:57 AM IST
Share:

Iran-Israel Conflict: इजरायल और ईरान का संघर्ष अब आम नागरिकों तक पहुंच चुका है. जिसका असर आम नागरिकों पर बुरी तरह पड़ रहा है. अब सामने आ रहे एक नए वीडियो में नजर आ रहा है कि ईरान ने अपने हमले में इजरायल के सबसे बड़े अस्पताल को निशाना बनाया है. 

ईरान द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले की वजह से सोरोका अस्पताल को काफी नुकसान पहुंचा है. सोरोका को दक्षिणी इजरायल का सबसे बड़ा अस्पताल बताया जाता है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां भारी नुकसान हुआ है. 

आसमान ने धुएं का गुबार

ईरान के हमले के बाद वहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अस्पताल के पास धुएं का गुबार नजर आ रहा है. वहीं कई सारे वीडियो आ रहे हैं, जिसमें अस्पताल के अंदर के दृश्य का दावा किया जा रहा है. इस हमले के बाद कई लोगों के क्षतिग्रस्त इमारत के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं अस्पताल में भगदड़ जैसा माहौल नजर आ रहा है. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सोरोका मेडिकल सेंटर के एक प्रवक्ता का कहना है कि इस हमले में अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है. साथ ही कई लोगों के घायल होने की उम्मीद की जा रही है. 

दोनों देशों के बीच बढ़ रहा तनाव

ईरान की ओर से इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा गया कि इजरायल के अस्पताल पर तब हमला किया गया जब इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया गया था. इजरायल द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' के तहत ईरान के कई जगहों पर हमला किया गया. हालांकि ईरान ने भी इजरायल पर कई हमले किए, जिसमें से सरोका अस्पताल पर किया गया हमला गंभीर बताया जा रहा है. ऐसे समय में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान को इसके गलत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. साथ ही अमेरिका ने ईरान को अपने सभी परमाणु कार्यक्रमों को रोकने के लिए कहा है. 

सम्बंधित खबर

Recent News