menu-icon
The Bharatvarsh News

ईरान ने इजरायल पर बरपाया कहर! अस्पताल के बाद स्टॉक एक्सचेंज को बनाया निशाना

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है. ईरान ने अस्पताल के बाद इजरायल के स्टॉक एक्सचेंज को निशाना बनाया है. हालांकि इस हमले में किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है. लेकिन इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है.

Calendar Last Updated : 19 June 2025, 03:21 PM IST
Share:

Iran-Israel Conflict: ईरान अब धीरे-धीरे अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. इजरायल के साथ चल रहे युद्ध के दौरान गुरुवार को ईरान ने लगातार कई हमले किए, जिसे उसके बुनियादी ढांचे काफी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इसके अलावा कई लोग के मारे जाने की भी आशंका जताई गई है. 

इजरायल से कुछ घंटों पहले एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें एक अस्पताल पर हमले की बात कही जा रही थी, हालांकि अब नए अपडेट में बताया जा रहा है कि ईरान ने तेल अवीव के पूर्व में रमत गान में इजरायल स्टॉक एक्सचेंज की इमारत को भी निशाना बनाया है. 

इजरायल स्टॉक एक्सचेंज निकल रहा धुआं

इजरायल स्टॉक एक्सचेंज पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई है. हालांकि इस हमले में अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिाय पर सामने आ रहे फोटो और वीडियो देखकर यह कहा जा रहा है कि इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. स्टॉक एक्सचेंज के इस इमारत को बिरसा के नाम से भी जाना जाता है. यह इजरायल का एकमात्र सार्वजनिक स्टॉक एक्सचेंज हैं. इससे पहले दक्षिणी इजरायल के सोरोका अस्पताल में हमला किया गया था. उस हमले की तस्वीर में अस्पताल से धुएं का गुबार निकलता नजर आ रहा था. 

अस्पताल को बनाया निशाना 

सोरोका अस्पताल के प्रवक्ता ने इस हमले की जानकारी देते हुए कहा कि इजरायल के आवासीय इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है. हालांकि सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अस्पताल पर हुए हमले में कम से कम 50 लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि ईरान के इस हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले की जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इजरायल द्वारा भी किए गए हमले में ईरान के लगभग 700 लोगों का निधन हो गया. वहीं हजारों लोग घायल हुए हैं.  

सम्बंधित खबर

Recent News