menu-icon
The Bharatvarsh News

Israel-Hamas War: 300 फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा करेगा इजराइल, जारी की बंदियों की लिस्ट

Israel-Hamas War: टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार इजराइल ने 300 बंदियों की एक सूची जारी की है. इन कैदियों में कुल 287 लोगों की उम्र 18 वर्ष से कम है. इन सभी को वेस्ट बैंक और पूर्वी येरूशलम में दंगा करने और पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

Calendar Last Updated : 22 November 2023, 02:26 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा करेगा इजराइल
  • जारी की 300 बंदियों की लिस्ट

Israel-Hamas War: इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच बीते 6 हफ्तों से युद्ध जारी है. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच एक संघर्ष विराम समझौता हुआ है. जिसके तहत हमास इजराइल के 240 बंधकों में से 50 को रिहा करेगा. वहीं इजराइल ने भी 300 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है. टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार इजराइल ने 300 बंदियों की एक सूची जारी की है. इन कैदियों में कुल 287 लोगों की उम्र 18 वर्ष से कम है. इन सभी को वेस्ट बैंक और पूर्वी येरूशलम में दंगा करने और पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 

इन 300 फिलिस्तीनी बंदियों में कुल 150 महिलाओं और नाबालिगों के नाम शामिल हैं. जिन्हे इजराइल 4 दिनों के युद्ध विराम के दौरान रिहा करने पर राजी हुआ है. इसके अन्य 13 महिलाएं ऐसी है जिन्हें बड़े पैमाने पर आतंकी हमले के प्रयास के लिए गिरफ्तार किया गया था. 

इतने घटों तक चली बैठक 

इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने बंधक समझौते के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है. बता दें कि इजराइल की वॉर कैबिनेट में शामिल अधिकारियों ने 6 घंटे तक बैठक की , जिसके बाद कतर, मिस्र और अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय प्रायसों से हुए समझौते को मंजूरी मिलने के  लगभग 24 घंटे बाद कैदियों की रिहाई शुरू हो जाएगी. 

 इजरायली सरकार द्वारा एक बयान में कहा गया है कि हमास की तरफ से रिहा किए गए हर एक 10 कैदियों की रिहाई के बदले संघर्ष विराम को एक दिन और बढ़ाया जाएगा, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद हमास के खिलाफ जंग जारी रखने की बात कही है. 

7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर किया हमला 

बता दें, कि 7 अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास के लड़ाकों की तरफ से इजराइल पर हमला किया गया था. उस दौरान उन्होंने 240 इजराइली नागरिकों समेत कई विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया था. इसके बाद उन्होंने कतर की इसके बाद उन्होंने कतर की मध्यस्थता के मदद से 4 बंधकों को रिहा किया था और बाद में 1 बंधक की मौत की जानकारी दी थी. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन किसी भी तरह से हमास पर तरह दिखाने के मूड में नहीं है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जब तक हमास कापूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता है, तब तक वो चैन से नहीं बैठेंगे. 

सम्बंधित खबर

Recent News