menu-icon
The Bharatvarsh News

Italy: इटली के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन, तीन बार चुने गए प्रधानमंत्री

Italy: इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो का बर्लुस्कोनी 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। बर्लुस्कोनी सैक्स स्कैंडल और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते काफी विवादों में रहे है। बर्लुस्कोनी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे तीन बार इटली के प्रधानमंत्री चुने गए। इसके अलावा बर्लुस्कोनी सेक्स स्कैंडल, भ्रष्टाचार और टैक्स […]

Calendar Last Updated : 12 June 2023, 06:09 PM IST
Share:

Italy: इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो का बर्लुस्कोनी 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। बर्लुस्कोनी सैक्स स्कैंडल और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते काफी विवादों में रहे है। बर्लुस्कोनी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे तीन बार इटली के प्रधानमंत्री चुने गए। इसके अलावा बर्लुस्कोनी सेक्स स्कैंडल, भ्रष्टाचार और टैक्स में धांधली के आरोपों को लेकर काफी विवादों में रहे।

तीन बार चुने गए प्रधानमंत्री

सिलवियो बर्लुस्कोनी तीन बार इटली के प्रधानमंत्री चुने गए। वे साल 1994 से 2011 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। सबसे पहले बर्लुस्कोनी साल 1994 में पहली बार इटली के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद साल 2001 से 2006 देश के पीएम रहे। साल 2008 में उन्होंने फिर से देश की सत्ता में वापसी की थी। हालांकि साल 2011 में देश में अर्थिक संकट के चलते उन्हें अपना इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद बर्लुस्कोनी देश की राजनीति से दूर हो गए है। वे लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और करीब दो महीने से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

राजनीति के किंगमेकर

साल 1936 में इटली के मिलान शहर सिल्वियो बर्लुस्कोनी का जन्म हुआ था। वे इटली के सबसे बड़े कमर्शियल ब्रॉडकास्टर मीडियासेट मालिक थे। इसके अलावा बर्लुस्कोनी मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के मालिक भी रह चुके है। उन पर साल 2012 में एक टैक्स चोरी ओर 2017 में सैक्स स्कैंडल के आरोप भी लगे थे। बर्लुस्कोनी को इटली की राजनीति का किंगमेकर माना जाता था।

सम्बंधित खबर

Recent News