menu-icon
The Bharatvarsh News

'खामेनेई अब और नहीं रह सकते', अस्पताल पर हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर पर फूटा इजरायली मंत्री का गुस्सा

इजरायल और ईरान के बीच अब तनाव थमता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि ईरान ने गुरुवार को इजरायल के अस्पताल को निशाना बनाया. जिसकी वजह से अब यह तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है. इसी बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर को चेतावनी दे दी है.

Calendar Last Updated : 19 June 2025, 05:43 PM IST
Share:

Iran Israel Conflict: इजरायल और ईरान की लड़ाई शायद अब रुकने वाली नहीं है. ईरान ने गुरुवार को इजरायल के अस्पताल पर  हमला कर दिया. इसके बद स्टॉक एक्सचेंज को भी निशाना बनाया गया. जिसके बाद इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज का बयान आया है. उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी देते हुए कहा कि अब और नहीं रह सकते. 

कैट्ज ने ईरान के सुप्रीम लीडर का आलोचना करते हुए कहा कि खामेनेई जैसे तानाशाह ईरान जैसे देश का नेतृत्व करते हैं. उन्होंने इजरायल के विनाश करने की ठान रखी है. लेकिन अब लो और नहीं रह सकते हैं. उन्होंने बताया कि आईडीएफ को निर्देश दिया गया है कि अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस व्यक्ति को हटाना होगा. 

सोरोका अस्पताल को बनाया निशाना 

इजरायल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा के अनुसार ईरान द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 40 लोगों के घायल होने की खबर है. मिल रही जानकारी के मुताबिक इजरायल के सोरोका अस्पताल पर हमला के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. कई लोग घायल हो गए, हालांकि यहां किसी तरह की कोई हताहत की खबर अभी तक नहीं आई है. आम नागरिकों पर हमला के बाद इजरायल ने ईरान को खुली चेतावनी दी है. वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने इस सप्ताह कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को मारने की इजरायली योजना पर वीटो लगा दिया है. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार किया. उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है.

ईरान को भी लगा झटका 

ईरान द्वारा इस हमले को इजरायल को जवाब बताया गया है. इजरायल ने इस तनाव के बीच ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया था, जो देश के विशाल परमाणु कार्यक्रम पर उसका नवीनतम हमला है. जिसके बाद ईरान ने भी इजरायल पर ताबतोड़ हमले करने शुरू कर दिए. इजरायल द्वारा लगातार परमाणु कार्यक्रमों को निशाना बनाया जा रहा है. इस हमले के दौरान ईरान के कई सैन्य स्थल, वरिष्ठ अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक ईरान में सैकड़ों लोगों  की मौत हो गई, वहीं हजार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं ईरान द्वारा किए गए नवीनतम हमले के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इसकी निंदा की है. साथ ही उन्होंने तेहरान को जवाब देने की कसम खाई है. 

सम्बंधित खबर

Recent News