menu-icon
The Bharatvarsh News

अमेरिकी हमले का इजरायल को मिलेगा जवाब! ईरान के सर्वोच्च नेता ने की तीखी टिप्पणी

Khamenei Reaction After US Attack: ईरान पर हमले के बाद सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल को फिर से चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि इसका हिसाब होगा. हालांकि उन्होंने अमेरिका को कोई जवाब नहीं दिया है.

Calendar Last Updated : 23 June 2025, 10:12 AM IST
Share:

Khamenei Reaction After US Attack: इजरायल और ईरान के बीच हालात नाजुक चल रहे हैं. इजरायल द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं. हालांकि शनिवार को इस लड़ाई में अमेरिका ने भी हिस्सा लेते हुए ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्रों पर हमला किया. अमेरिका द्वारा किए गए इस हमले में दावा किया गया कि इससे ईरान का भारी नुकसान हुआ है. हालांकि अब ईरान इस हमले का बदला इजरायल से लेने वाला है. 

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए तेल अवीव पर हमला करने की कसम खाई. हालांकि इस पोस्ट में अमेरिका का कोई जिक्र नहीं किया गया है. लेकिन इजरायल को दंडित करने की बात कही गई है.

खामेनेई का सोशल मीडिया पोस्ट 

अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने आधाकिरक एक्स हैंडल पर लिखा कि जायोनी दुश्मन ने बहुत बड़ी गलती कर दी है. यह एक गंभीर अपराध है. उन्होंने लिखा कि इसके लिए उसे दंडित किया जाना चाहिए और उसे दंड दिया भी जा रहा है. इस लड़ाई से पीछे ना हटने का हिंट देते हुए उन्होंने लिखा कि सजा जारी है. ईरानी नेता का यह बयान अमेरिका द्वारा चलाए गए ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के बाद आया है. अमेरिका ने इस हमले में फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान को निशाना बनाया. हमले के बाद व्हाइट हाउस में इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी साझा करते हुए अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ईरान पर हमला करने का निर्णय ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करने और दुनिया के नंबर एक आतंक प्रायोजक राज्य द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकने के उद्देश्य से लिया गया था.

ट्रंप की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि मिडिल ईस्ट को धमकाने वाले ईरान में अब शांति स्थापित करनी चाहिए, नहीं तो भविष्य में इससे भी बड़े हमले हो सकते हैं. हालाांकि ईरान ने अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है. ईरान ने आपातकालीन UNSC बैठक का आह्वान भी किया है. इस हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया, यूके और अन्य जैसे पश्चिमी सहयोगियों ने ईरान पर अमेरिकी हमले का समर्थन किया है. वहीं रूस, तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों ने डोनाल्ड ट्रंप के इस ऑपरेशन की आलोचना की है.  

सम्बंधित खबर

Recent News