menu-icon
The Bharatvarsh News

बांग्लादेश में मच्छरों ने फैलाया आतंक, डेंगू से अब तक 215 लोगों की मौत

बारिश की शुरुआत के साथ बांग्लादेश में डेंगू की समस्या रौद्र रूप ले रही है. बुधवार सुबह तक 24 घंटे के भीतर डेंगू से 14 लोगों की मौत हो गई और रिकॉर्ड 2653 डेंगू के केस सामने आए हैं. खासकर राजधानी ढाका में डेंगू की स्थिति और भी खराब है, जहां 4760 इलाज करा रहे […]

Calendar Last Updated : 27 July 2023, 11:05 PM IST
Share:

बारिश की शुरुआत के साथ बांग्लादेश में डेंगू की समस्या रौद्र रूप ले रही है. बुधवार सुबह तक 24 घंटे के भीतर डेंगू से 14 लोगों की मौत हो गई और रिकॉर्ड 2653 डेंगू के केस सामने आए हैं. खासकर राजधानी ढाका में डेंगू की स्थिति और भी खराब है, जहां 4760 इलाज करा रहे हैं. जबकि देशभर में डेंगू मरीजों की संख्या 8189 पहुंच गई है.

बांग्लादेश में इस वर्ष अब तक डेंगू के 40341 केस दर्ज किए गए हैं और 31937 लोगों के डेंगू से स्वस्थ होने के आंकड़े हैं. डेंगू से मरने वालों का ताजा आंकड़ा सामने आने के बाद डेंगू से मरने वालों की कुल संख्या अबतक 215 हो गई है. डेंगू से मौत के मामले अकेले ढाका शहर में कुल मौतों में 172 है.

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार डेंगू के नए मरीजों में से 1327 को ढाका के अस्पतालों और बाकी मरीजों को बाहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि 2022 में बांग्लादेश में डेंगू से 281 लोगों की मौत हुई थी. वहीं इससे पहले 2019 में डेंगू से मरने वालों की संख्या 179 थी.

सम्बंधित खबर

Recent News