menu-icon
The Bharatvarsh News

Odisha train accident: रूस, जापान समेत कई देशों ने बालासोर ट्रेन हादसे पर जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा

ओडिशा के बालासोर में हुआ रेल हादसा इतना भयानक है कि इससे मरने वालों का आंकड़ा 300 के करीब पहुंच गया है। इस हादसे से जहां एक तरफ हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ समूचा देश इस हादसे पर शोक व्यक्त कर रहा है। जहां एक ओर ओडिसा ने इस हादसे के चलते […]

Calendar Last Updated : 03 June 2023, 06:31 PM IST
Share:

ओडिशा के बालासोर में हुआ रेल हादसा इतना भयानक है कि इससे मरने वालों का आंकड़ा 300 के करीब पहुंच गया है। इस हादसे से जहां एक तरफ हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ समूचा देश इस हादसे पर शोक व्यक्त कर रहा है।

जहां एक ओर ओडिसा ने इस हादसे के चलते राज्य में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर पूरा देश इस हादसे से आहत है। इस रेल हादसे से न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी शोक जताया जा रहा है। रूस, तुर्की, पाकिस्तान और जापान जैसे देशों ने भारत में हुए इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जताया शोक –

भारत में हुए इस भीषण हादसे पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने शोक व्यक्त किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ओडिशा में हुए घातक ट्रेन हादसे पर भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक संदेश भेजा। जिसमें लिखा कि इस दुखद दुर्घटना में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

तुर्की ने भी जताया शोक –

भारत में हुए इस हादसे को लेकर तुर्की ने भी शोक जताया है। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत में हुए रेल हादसे को लेकर हम दुखी हैं। इसमें करीब 300 लोगों की जानें चली गईं और लगभग 1000 लोग घायल हैं। तुर्की ने अपने बयान में भारत के लोगों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र सवस्थ होने की कामना की है।

शाहबाज ने व्यक्त की संवेदनाएं –

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी ओडिशा में हुए हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने भारत में हुए इस ट्रेन हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि भारत में ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई। इस हादसे में जिन्होंने अपने परिवार और प्रियजनों को खोया है मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

कनाडा भी भारत के साथ –

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी हादसे पर शोक जताया है उन्होंने दुख प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा भारत के ओडिशा में हुई ट्रेन हादसे की तस्वीरों ने मेरे दिल को तोड़कर रख दिया है। मरने वाले लोगों के लिए मेरी संवेदना है इस कठिन समय में पूरा कनाडा भारत के साथ खड़ा है।

हादसे से जापान भी दुखी –

जापान के प्रधानमंत्री फूमियों किशिदा ने ट्वीट के जरिए भारत में हुई इस दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पूरे जापान की तरफ से मैं इस हादसे पर दुख प्रकट करता हूं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

सम्बंधित खबर

Recent News