menu-icon
The Bharatvarsh News

Operation Midnight Hammer: अमेरिका ने बताया कैसे किया ईरान पर हमला, 25 मिनट में मचाई तबाही

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर कहर बरपाया. जिसके बाद रविवार को इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए इस हमले के बारे में पूरी जानकारी दी. जिसमें यह दावा किया गया कि 25 मिनट के अंदर ईरान के परमाणुं केंद्रों को नष्ट कर दिया गया.

Calendar Last Updated : 22 June 2025, 07:43 PM IST
Share:

Operation Midnight Hammer: ईरान-इजरायल संघर्ष कई दिनों से जारी है, हालांकि अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला करके इस तनाव और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया. जिसके बाद रविवार को अमेरिका के शीर्ष जनरल ने इसकी पूरी जानकारी मीडिया को दी. 

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन कैन ने अमेरिका द्वारा किए गए इस हमले की जानकारी देते हुए कहा कि इसका कोड नाम ऑपरेशन मिडनाइट हैमर था. जिसमें तीन परमाणु स्थलों पर हमला किया गया. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में 125 विमान और एक धोखेबाजी अभियान शामिल था. 

अमेरिका ने किन हत्यारों का किया इस्तेमाल?

कैन ने बताया कि बमवर्षक विमानों को प्रशांत महासागर में पहले चालाकी से तैनात किया गया था. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने में केवल 25 मिनट का समय लगा. साथ ही यह भी दावा किया कि इस दौरान ईरान वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा किसी भी अमेरिकी सैन्य संपत्ति को निशाना नहीं बनाया गया. डैन कैन ने बताया कि अमेरिका के इस सैन्य अभियान में कुल 7 स्टील्थ बी 2 को शामिल किया गया था. जिसकी मदद से ईरानी परमाणु केंद्रों फोर्डो और नतांज़ पर एक दर्जन से अधिक बम गिराए गए. साथ ही  इस्फ़हान में टॉमहॉक मिसाइलें लॉन्च किया गया. 

चलाकी के साथ पूरे ऑपरेशन को दिया अंजाम 

कैन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस अमेरिकी ऑपरेशन में 14 बंकर-बस्टर बम, दो दर्जन से अधिक टॉमहॉक मिसाइलें और 125 से अधिक सैन्य विमानों की मदद ली गई. उन्होंने कहा कि मुख्य रुप से सात बी-2 स्पिरिट बमवर्षक शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक में दो चालक दल के सदस्य थे. कैन ने बताया कि बी-2 बमवर्षक विमान अपने लक्ष्यों की ओर कैसे बढ़ा था. उन्होंने कहा कि शुक्रवार आधी रात से शनिवार सुबह तक, महाद्वीपीय अमेरिका से बमवर्षकों से युक्त एक बड़ा बी-2 स्ट्राइक पैकेज लॉन्च किया गया.

सामरिक आश्चर्य बनाए रखने की योजना के तहत, पैकेज का एक हिस्सा पश्चिम की ओर और प्रशांत क्षेत्र में एक प्रलोभन के रूप में आगे बढ़ा, एक धोखा देने वाला प्रयास जो केवल वाशिंगटन और टैम्पा में बहुत कम योजनाकारों और प्रमुख नेताओं को ही पता था. उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका पर अंदर या बाहर जाते समय कोई गोली नहीं चलाई. पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान के परमाणु हथियार 'नष्ट' हो गए. इस बीच रक्षा सचिव पीट हेगसेथ, जो ब्रीफिंग में कैन के साथ खड़े थे, उन्होंने इस हमले को एक बड़ी सफलता बताया. उन्होंने दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम तबाह और नष्ट हो गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News