menu-icon
The Bharatvarsh News

Pakistan: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए बैरिस्टर गोहर अली खान, पीटीआई में इमरान खान को दी टक्कर

Pakistan: पीटीआई ने बताया कि,उन्होंने बीते वर्ष भी आंतरिक चुनाव करवाएं थे, मगर चुनाव आयोग ने उन्हें मानने से साफ इनकार कर दिया था. 

Calendar Last Updated : 02 December 2023, 02:35 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • दरअसल बलूचिस्तान में पीटीआई अध्यक्ष के तौर पर मुनीर अहमद बलोच की नियुक्ति की गई है.

Pakistan: बैरिस्टर गोहर अली खान, पाक की तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नए अध्यक्ष बन दिए गए हैं. वहीं बैरिस्टर गोहर अली खान निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं. इतना ही नहीं अब तक पीटीआई के अध्यक्ष के पद पर केवल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मौजूद थे, मगर वर्तमान समय में फिलहाल वह जेल में बंद हैं. 

पीटीआई में बदलाव 

मिली जानकारी के अनुसार, बैरिस्टर गोहर को इमरान खान द्वारा ही अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया था. जबकि पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत मीडिया के बयान में बैरिस्टर गोहर ने बताया कि, वह बतौर इमरान खान के प्रतिनिधि अपनी सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. इसके साथ ही ओमर अयूब खान को पार्टी का महासचिव चुन लिया गया है. दरअसल बलूचिस्तान में पीटीआई अध्यक्ष के तौर पर मुनीर अहमद बलोच की नियुक्ति की गई है. साथ ही सिंध के लिए हलीम आदिल शेख, खैबर पख्तूनख्वा में अली अमीन गंदापुर एवं पंजाब में डॉ. यासमीन राशिद को प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया गया है. 

पीटीआई का आरोप 

आपको बता दें कि, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पीटीआई को आम चुनाव से पूर्व पार्टी के आंतरिक चुनाव करवाने के निर्देश दिए है. इस हालात में बैरिस्टर गोहर खान की नियुक्ति को भी चुनाव आयोग के आदेश से जोड़कर देखा जा सकता है. हालांकि पाकिस्तान में आम चुनाव में अभी लगभग 2 महीने का ही वक्त बचा हुआ है एवं राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार की तैयारियों में पूरी तरह से जुटी हुई हैं. जबकि पीटीआई ने शिकायत कि है कि, उन्हें समान मौके नहीं दिए जा रहे हैं. साथ ही चुनाव आयोग के आम चुनाव के वक्त ही पार्टी के आंतरिक चुनाव कराने के आदेश को इमरान खान की पार्टी को चुनाव से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है. इतना ही नहीं पीटीआई ने बताया कि,उन्होंने बीते वर्ष भी आंतरिक चुनाव करवाएं थे, मगर चुनाव आयोग ने उन्हें मानने से साफ इनकार कर दिया था. 

सम्बंधित खबर

Recent News