menu-icon
The Bharatvarsh News

पाकिस्तान ने खुद मानी अपनी हार! डोजियर में किया बड़ा खुलासा, भारत ने 29 ठिकानों पर किया हमला

पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए डोजियर में सात अतिरिक्त ठिकानों का जिक्र किया गया है. जिसमें पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), गुजरांवाला, बहावलनगर, अटक और चोर शामिल हैं. 

Calendar Last Updated : 03 June 2025, 02:45 PM IST
Share:

Operation Sindoor Pakistan Dossier: पाकिस्तान के एक आधिकारिक डोजियर ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई सामने लाई है. इसमें कहा गया है कि भारत ने 28 ठिकानों पर हमला किया, न कि 20, जैसा पहले बताया गया था. याद दिला दें भारत की ओर से यह हमला पहलगाम हमले के जवाब में दिया गया था.

पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए डोजियर में सात अतिरिक्त ठिकानों का जिक्र किया गया है. जिसमें पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), गुजरांवाला, बहावलनगर, अटक और चोर शामिल हैं. 

ऑपरेशन सिंदूर के दावे से कई ज्यादा नुकसान 

पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी. जिसके जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया गया था. जिसमें भारतीय वायुसेना और सैन्य बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में नौ आतंकी शिविरों को नष्ट किया. जब पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, तो भारत ने उनके सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले किए. इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ. पाकिस्तानी डोजियर ने अनजाने में भारत के हमलों की ताकत को स्वीकार किया है. इसमें बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर से हुआ नुकसान भारत के दावों से कहीं ज्यादा था. इसीलिए पाकिस्तान ने तुरंत युद्धविराम की मांग की. यह खुलासा पाकिस्तान के उन दावों को झुठलाता है, जिनमें उसने भारत को भारी नुकसान पहुंचाने की बात कही थी. 

भारत की रणनीतिक जीत

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य ताकत को दिखाया. भारतीय वायुसेना और DGMO ने प्रेस ब्रीफिंग में शुरू में 20 ठिकानों की बात कही थी. लेकिन डोजियर से पता चलता है कि भारत ने सात और ठिकानों को निशाना बनाया. यह भारत की रणनीतिक योजना और सटीक हमलों का सबूत है. पाकिस्तान का डोजियर भारत की सैन्य शक्ति को अनजाने में स्वीकार करता है. उसने अपने नुकसान का विवरण देकर खुद की कमजोरी उजागर की. भारत के हमलों ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया. युद्धविराम की मांग इसकी पुष्टि करती है. 

सम्बंधित खबर

Recent News