menu-icon
The Bharatvarsh News

Pakistan: तीन कैदियों और 200 भारतीय मछुआरों को पाक करेगा रिहा

Pakistan: भारत दौरे के बाद से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत की सराहना कर रहे है। अब उन्होंने भारतीय मछुआरों को रिहा करने की घोषणा की है। विदेश मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान मानवीय आधार पर 200 भारतीय मछुआरों और तीन कैदियों को रिहा करेगा। बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्वीट […]

Calendar Last Updated : 02 June 2023, 05:29 PM IST
Share:

Pakistan: भारत दौरे के बाद से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत की सराहना कर रहे है। अब उन्होंने भारतीय मछुआरों को रिहा करने की घोषणा की है। विदेश मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान मानवीय आधार पर 200 भारतीय मछुआरों और तीन कैदियों को रिहा करेगा। बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्वीट कर कहा कि आज, पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन असैन्य कैदियों को रिहा कर रहा है।

गौरतलब हो कि इसी साल 12 मई को पाकिस्तान ने 198 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। इन भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान के अधिकारियों ने समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने और सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पकड़े गए मछुआरों को कराची की जेल में रखा था। इसके बाद उन्हें रिहा करने हुए वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया गया था।

दरअसल, पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए मछुआरों को गिरफ्तार करते है। बता दें कि मछली पकड़ने के लिए कई बार भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरे एक दूसरे की समुद्री सीमा का उल्लंघन करते है। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया जाता है। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा भी कर दिया जाता है।

सम्बंधित खबर

Recent News