menu-icon
The Bharatvarsh News

पाकिस्तान की महंगाई दर 47.23 % के साथ सबसे ऊंचे स्तर पर

पाकिस्तान में संवेदनशील मूल्य सूचकांक (एसपीआई) के आधार पर साप्ताहिक (अल्पकालिक) मुद्रास्फीति 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में बढ़कर 47.23 प्रतिशत तक पहुंच गई। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) ने आंकडे जारी करते हुए ये जानकारी दी। एसपीआई में पिछले वर्ष अगस्त के बाद से लगातार वृद्धि हो […]

Calendar Last Updated : 22 April 2023, 06:22 PM IST
Share:

पाकिस्तान में संवेदनशील मूल्य सूचकांक (एसपीआई) के आधार पर साप्ताहिक (अल्पकालिक) मुद्रास्फीति 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में बढ़कर 47.23 प्रतिशत तक पहुंच गई।

पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) ने आंकडे जारी करते हुए ये जानकारी दी। एसपीआई में पिछले वर्ष अगस्त के बाद से लगातार वृद्धि हो रही है और अधिकतम 40 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। पिछले साल 18 अगस्त को महंगाई दर 42.31 प्रतिशत, एक सितंबर को 45.5 प्रतिशत और इस साल 22 मार्च को यह बढ़कर 46.65 फीसदी तक पहुच गयी थी। सप्ताहिक आधार पर वृद्धि विशेष रूप से बढ़ती खाद्य कीमतों के कारण हुई थी, जिससे अल्पकालिक मुद्रास्फीति दर में 0.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जिसमें खाद्य पदार्थ विशेष रूप से आलू, चाय, ब्रेड, चिकन, एलपीजी और पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण मुद्रास्फीति बढ़ी है। पाकिस्तानी रुपये का रिकॉर्ड अवमूल्यन, पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतें, बिक्री कर में वृद्धि और उच्च बिजली दर के कारण रमजान की शुरुआत के बाद से एसपीआई में अधिकांश वृद्धि हुई है। जल्दी खराब होने वाले उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण से परिवहन शुल्क में भी वृद्धि हुई है।

सम्बंधित खबर

Recent News